महानवमी में लग जाएंगे चार चांद, जब स्टाइल करेंगी ये ट्रेंडी लुक्स


Babli Rautela
01 Oct 2025

कियारा आडवाणी

    कियारा ने 2023 में दुर्गा पूजा पंडाल में लाइम ग्रीन सूट में सादगी और खूबसूरती का तालमेल दिखाया. यह लुक त्योहारी मौसम के लिए एकदम परफेक्ट है.

कैटरीना कैफ

    कैटरीना की सब्यसाची की लाल जरदोजी साड़ी और करवा चौथ के लिए गोल्डन जरी साड़ी ने हर किसी का ध्यान खींचा. लाल रंग का यह जादू महा नवमी के लिए आदर्श है.

जान्हवी कपूर

    जान्हवी ने मनीष मल्होत्रा की लैवेंडर-गुलाबी टिशू साड़ी में 2023 के नवरात्रि समारोह में चार चांद लगाए. गजरा और झुमके ने उनके लुक को और निखारा.

आलिया भट्ट

    आलिया ने 2024 के दुर्गा पूजा में तोरानी की लाल साड़ी में ट्रेडिशनल लुक को आधुनिक टच दिया. यह साड़ी हर उत्सव के लिए एक शानदार विकल्प है.

ऐश्वर्या राय

    ऐश्वर्या की गुलाबी अनारकली डिजाइन उनकी शाही शैली को दर्शाती है. यह लुक नवरात्रि के लिए एलिगेंट और ग्रेसफुल है.

त्योहारी लुक के लिए टिप्स

    इन सेलेब्स से प्रेरणा लेकर आप भी चटक रंगों, हैवी ब्लाउज और ट्रेडिशनल ज्वैलरी के साथ अपने लुक को संवार सकती हैं.

महा नवमी का उत्साह

    महा नवमी के साथ नवरात्रि का समापन दशहरा (2 अक्टूबर 2025) के साथ होगा. इन सेलेब लुक्स के साथ अपने उत्सव को बनाएं और भी खास!

More Stories