काजोल-ट्विंकल से पहले ये किन सेलिब्रिटीज की पंचायत से मचा बवाल?
Babli Rautela
17 Sep 2025
टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल
काजोल और ट्विंकल खन्ना का नया शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' अमेजन प्राइम वीडियो पर धमाल मचाने को तैयार है.
द अनुपम खेर शो
अनुपम खेर का शो हर हफ्ते सितारों की प्रेरणादायक कहानियां लाता है, जो साबित करता है कि 'कुछ भी हो सकता है.'
रेंडेजवू विद सिमी गरेवाल
सिमी गरेवाल का शो सेलिब्रिटीज के अनछुए भावनात्मक पहलुओं को सामने लाता है, जो इसे एक क्लासिक इंटरव्यू शो बनाता है.
व्हाट वुमन वांट
करीना कपूर का पॉडकास्ट-कम-शो रिश्तों, और करियर पर खुलकर बात करता है, जो उनकी हाजिरजवाबी से और खास बनता है.
सत्यमेव जयते
आमिर खान का 'सत्यमेव जयते' सामाजिक मुद्दों जैसे दहेज और बाल शोषण को उजागर कर दर्शकों को सोचने पर मजबूर करता है.
द कपिल शर्मा शो
कपिल शर्मा का शो हर वीकेंड दर्शकों को हंसी और पलों का डोज देता है, जो इसे परिवार का फेवरेट बनाता है.
कौन बनेगा करोड़पति
अमिताभ बच्चन की आवाज और संवेदनशीलता 'कौन बनेगा करोड़पति' को सिर्फ क्विज शो नहीं, बल्कि भावनात्मक कहानियों का मंच बनाती है.
नो फिल्टर नेहा
नेहा धूपिया का 'नो फिल्टर नेहा' बिना सेंसर के सितारों के निजी और पेशेवर जीवन के राज खोलता है.
कॉफी विद करण
करण जौहर का 'कॉफी विद करण' रैपिड-फायर राउंड और ग्लैमरस गपशप के साथ बॉलीवुड की सबसे चटपटी बातचीत का मंच है.