Year Ender Entertainment 2024: साल 2024 में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे ये 3 एक्टर्स


Priya Singh
10 Dec 2024

हिना खान

    इस साल कुछ एक्टर और एक्ट्रेस हैं जो कि हेडलाइन में बने हुए हैं. आइए जानते हैं कि वो कौन-कौन से स्टार हैं जो कि काफी चर्चा में रहे.

कैंसर से जूझ रहीं एक्ट्रेस

    इस लिस्ट में हिना खान का नाम है जिन्होंने अपने कैंसर की खबर साझा करके हर किसी को हैरान कर दिया था. एक्ट्रेस आज इस गंभीर बीमारी से फाइट कर रही हैं.

पवन कल्याण

    अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण 2024 में पूरे भारत में चर्चा में रहे हैं, जिसका मुख्य कारण आंध्र प्रदेश में उनका बढ़ता राजनीतिक प्रभाव और गतिविधियाँ हैं. उनकी हालिया रैलियों और भाषणों ने ध्यान आकर्षित किया है, जिसमें शासन के मुद्दों, सत्ता विरोधी भावनाओं और आम लोगों के कल्याण की वकालत पर ध्यान केंद्रित किया गया है.

पवन कल्याण की प्रसिद्धता

    उनकी बढ़ती लोकप्रियता ने तेलुगु सिनेमा में एक 'पावर स्टार' और एक प्रतिबद्ध राजनीतिक नेता के रूप में उनकी दोहरी भूमिका के बारे में नए सिरे से चर्चाएं शुरू कर दी हैं.

निम्रत कौर

    इसके अलावा इस लिस्ट में निम्रत कौर का नाम शामिल है जो कि अभिषेक बच्चन को लेकर काफी चर्चा में बनी रहीं. निम्रत कौर का नाम अभिषेक बच्चन से जोड़ा गया. हालांकि, एक्ट्रेस ने इस पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी.

निम्रत की चु्प्पी

    कई खबरों में तो ये भी कहा गया कि अभिषेक- ऐश्वर्या के रिश्तें में दरार भी निम्रत कौर के कारण आई है. हालांकि, इस पर अभिषेक, ऐश्वर्या और निम्रत तीनों ने चुप्पी साध रखी है.

More Stories