आज भी लोगों की पहली पसंद हैं गुरु दत्त के ये क्लासिक गाने
Babli Rautela
10 Oct 2025
ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है
प्यासा फिल्म का यह आइकॉनिक गाना गुरु दत्त के किरदार की दुनिया से मोहभंग को दर्शाता है, जहां सफलता के बावजूद अकेलापन छाया रहता है.
जाने वो कैसे लोग थे जिनके प्यार की दुनिया थी
कवि विजय की निराशा और प्रेम की तलाश को व्यक्त करता यह गीत, जीवन की कड़वी सच्चाई पर आधारित है और आज भी दिल को छू जाता है.
देखी जमानें की यारी, बिछड़े सबही बारी बारी
दोस्ती और रिश्तों की नश्वरता पर आधारित यह गीत, गुरु दत्त की अपनी जिंदगी से प्रेरित लगता है, जो सुनने वालों को भावुक कर देता है.
वक्त ने किया क्या हसीं सितम
खोए हुए प्यार की उदासी को बयां करता यह मधुर गीत, गुरु दत्त की पत्नी गीता दत्त की आवाज में और भी मार्मिक हो जाता है.
न जाओ सैयां छोड़ के
मीना कुमारी के किरदार की व्यथा को चित्रित करता यह गीत, अकेलेपन और प्रेम की पुकार को गहराई से उकेरता है.
कोई दूर से आवाज दे चले आए
रात के सन्नाटे में अकेली औरत की बेचैनी को व्यक्त करता यह गीत, मीना कुमारी के अभिनय के साथ अमर हो गया है.
चौदहवीं का चांद हो
प्रेमी की अपनी प्रेयसी की तुलना चांद-सूरज से करने वाला यह रोमांटिक गीत, सादगी और सुंदरता का प्रतीक है.
सुन री सखी
वहीदा रहमान पर फिल्माया गया यह गीत, अनकही इच्छाओं और प्रेम की उलझनों को कोमलता से बयां करता है.
प्रीतम आन मिलो
पति की प्रतीक्षा में व्याकुल नारी का भाव व्यक्त करता यह गीत, मधुबाला के अभिनय से जीवंत हो उठता है.