बॉलीवुड में स्टारकिड्स की एंट्री, कौन रहा हिट और फ्लॉप?


Babli Rautela
17 Dec 2025

अनीत पड्डा

    'सैयारा' में अहान के साथ अनीत ने भी लीड रोल से डेब्यू किया. हालांकि आउटसाइडर जैसी लगती हैं, लेकिन फैमिली बैकग्राउंड प्रोडक्शन से है.

अहान पांडे

    चंकी पांडे के भतीजे अहान ने 'सैयारा' से रोमांटिक हीरो बनकर सबको सरप्राइज किया. फिल्म सुपरहिट रही, बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई.

आर्यन खान

    शाहरुख खान के बेटे आर्यन ने एक्टर नहीं, डायरेक्टर बनकर एंट्री मारी. नेटफ्लिक्स सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' ने तहलका मचा दिया.

इब्राहिम अली खान

    सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम ने ओटीटी फिल्म 'नादानियां' से एक्टिंग की शुरुआत की. खुशी कपूर के साथ रोमांटिक ड्रामा था, लेकिन दर्शकों को उनकी एक्टिंग पसंद नहीं आई. फिल्म को फ्लॉप का ठप्पा लगा.

शनाया कपूर

    संजय कपूर की बेटी शनाया का इंतजार लंबा था. विक्रांत मैसी के साथ 'आंखों की गुस्ताखियां' थिएटर्स में आई, लेकिन कम कमाई और औसत रिव्यूज से डेब्यू फ्लॉप साबित हुआ.

राशा थडानी

    रवीना टंडन की बेटी राशा ने 'आजाद' से डेब्यू किया. फिल्म में अमन देवगन के साथ उनकी जोड़ी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमजोर ओपनिंग और मिक्स्ड रिव्यूज से यह फ्लॉप रही.

More Stories