दूसरे सीजन के साथ TRP का गेम बदलने आ रहे ये टेलीविजन शो


Babli Rautela
12 Jun 2025

बालिका वधू

    ‘बालिका वधू’ 2008 से 2016 तक 2,000 से अधिक एपिसोड के साथ चला. 2021 में इसका सीक्वल आया, जिसमें शिवांगी जोशी और रणदीप राय जैसे नए चेहरे शामिल हुए.

कसौटी जिंदगी की

    एकता कपूर का ‘कसौटी जिंदगी की’ 2001 से 2008 तक सुपरहिट रहा. 2018 में इसके दूसरे सीजन में एरिका फर्नांडिस और पार्थ समथान ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं.

कुछ रंग प्यार के ऐसे भी

    रोमांटिक ड्रामा ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ ने 2016 में दर्शकों का दिल जीता. शहीर शेख और एरिका फर्नांडिस अभिनीत यह शो 2017 में दूसरे और 2021 में तीसरे सीजन के साथ लौटा.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी

    एकता कपूर का ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ 2000 से 2008 तक टीआरपी का बादशाह रहा. स्मृति ईरानी अभिनीत इस शो का दूसरा सीजन 2 जुलाई 2025 को रिलीज होगा.

बेहद

    रोमांटिक थ्रिलर ‘बेहद’ 2016 में जेनिफर विंगेट के साथ शुरू हुआ. 2019 में इसका दूसरा सीजन लौटा, जिसमें आशीष चौधरी और शिविन नारंग ने दर्शकों को लुभाया.

दर्शकों की पसंद बने शो

    इन शोज ने अपनी अनूठी कहानियों और किरदारों से दर्शकों का ध्यान खींचा. पहले सीजन की सफलता ने इनके सीक्वल की राह आसान की.

More Stories