बिग बॉस 19 के किन 7 सितारों के विनर बनने के चांस हाई?
Babli Rautela
28 Aug 2025
गौरव खन्ना
अनुपमा फेम गौरव खन्ना बिग बॉस 19 में अपनी शांत और रणनीतिक छवि के साथ छा रहे हैं. फैंस उनकी तुलना सिद्धार्थ शुक्ला से कर रहे हैं.
जीशान कादरी
गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम जीशान कादरी अपनी बेबाकी और रणनीतिक खेल से घर में अलग पहचान बना रहे हैं.
कुनिका सदानंद
वेटरन एक्ट्रेस कुनिका सदानंद अपनी मजबूत राय और अनुभव के साथ घर में छाई हैं. उनकी तुलना शिल्पा शिंदे से की जा रही है.
अमाल मलिक
संगीतकार अमाल मलिक घर में हर मुद्दे पर खुलकर राय रख रहे हैं. उनकी सक्रियता और फैन फॉलोइंग उन्हें शो का आकर्षण बना रही है.
बसीर अली
स्प्लिट्सविला 10 के विजेता बसीर अली पहले दिन से ही कुनिका के साथ तीखी बहस के चलते सुर्खियों में हैं. उनकी रणनीति फैंस को पसंद आ रही है
तान्या मित्तल
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल अपने बोल्ड अंदाज और घरवालों से मतभेद के कारण चर्चा में हैं. उनकी हरकतें दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं.
मृदुल तिवारी
यूट्यूबर मृदुल तिवारी ने 'फैंस का फैसला' जीतकर घर में जगह बनाई. तान्या मित्तल के साथ उनकी नोकझोंक ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया.