कौन है आलिया भट्ट की शातिर सेक्रेटरी? एक्ट्रेस की नाक के नीचे उड़ाए 75 लाख
Babli Rautela
09 Jul 2025
आलिया भट्ट की पीए गिरफ्तार
मुंबई की जुहू पुलिस ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट की पूर्व निजी सहायक वेदिका प्रकाश शेट्टी को ₹77 लाख की कथित धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया.
जालसाजी का गंभीर आरोप
वेदिका पर आलिया के हस्ताक्षर की जालसाजी कर उनके प्रोडक्शन हाउस और निजी खातों से 76,90,892 रुपये निकालने का आरोप है.
पांच महीने बाद बेंगलुरु से गिरफ्तारी
शिकायत दर्ज होने के बाद, मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु में वेदिका को ट्रैक कर मंगलवार शाम को हिरासत में लिया.
सोनी राजदान ने दर्ज कराई थी शिकायत
आलिया की मां सोनी राजदान ने फरवरी में वेदिका के खिलाफ वित्तीय अनियमितता की शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई.
दो साल तक चली ठगी
पुलिस के अनुसार, वेदिका ने 2023 से 2025 के बीच इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के फंड में हेराफेरी की.
वेदिका की भूमिका
वेदिका दो साल से अधिक समय तक आलिया की निजी सहायक थीं, जो उनके निजी और व्यावसायिक लेन-देन की जिम्मेदार थीं.
पुलिस जांच जारी
मुंबई पुलिस अब वेदिका के बैंक खातों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है ताकि पूरे मामले की तह तक पहुंचा जा सके.
आलिया की चुप्पी
आलिया भट्ट और उनकी टीम ने इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.