शादी करने जा रही छोटे परदे की यह मशहूर एक्ट्रेस, फैंस का टूटा दिल
Sagar Bhardwaj
08 Feb 2024
चर्चा में एक्ट्रेस आरती सिंह
छोटे परदे की जानी-मानी अभिनेत्री आरती सिंह पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं.
अपने प्रेमी संग करेंगी शादी
बिग बॉस 13 फेम आरती अपने प्रेमी दीपक चौहान से शादी करने जा रही हैं.
दोनों जल्द लेंगे सात फेरे
दोनों मई में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे.
भाई कृष्णा अभिषेक ने की पुष्टि
आरती के भाई और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने इस खबर की पुष्टि की है.
पहला कार्ड मामा गोविंदा को
अभिषेक ने कहा की शादी का पहला कार्ड मामा गोविंदा को भेजा जाएगा, क्योंकि मामा उनसे बहुत प्यार करते हैं.
टीवी शो मायका से शुरू किया था करियर
आरती सिंह ने 2007 में आए टीवी सीरियल मायका से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी.
इन धारावाहिकों में भी किया काम
इसके बाद उन्होंने 'थोड़ा है थोड़े की जरूरत है', 'उतरन' और 'देवों के देव महादेव' जैसे सीरियल्स में काम किया.
बिग बॉस 13 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट
आरती बिग बॉस 13 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में शामिल थीं.