11 सालों से इंडस्ट्री में रह कर कितना कमा चुकी हैं कृति सेनन


Babli Rautela
27 Jul 2025

कृति सेनन का जन्मदिन

    कृति सेनन, बॉलीवुड की चमकती सितारा, जिन्होंने 11 साल के करियर में काफी नाम कमाया है. उनकी मेहनत और टैलेंट ने उन्हें इंडस्ट्री में टॉप स्थान दिलाया.

हीरोपंती से किया डेव्यू

    कृति ने 2014 में 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में कदम रखा, जो 52.92 करोड़ की कमाई के साथ हिट रही. इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया.

तेलुगु सिनेमा में भी आजमाया हाथ

    बॉलीवुड से पहले कृति ने 2014 में तेलुगु फिल्म 'नेनोक्कडीने' में काम किया, जिससे उनकी एक्टिंग का सफर शुरू हुआ.

35वां जन्मदिन मना रही हैं कृति

    27 जुलाई 2025 को कृति सेनन अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर फैंस उनके शानदार करियर की तारीफ कर रहे हैं.

इंजीनियरिंग छोड़ चुनी एक्टिंग

    दिल्ली में जन्मी कृति ने नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में B.Tech किया, लेकिन एक्टिंग के जुनून ने उन्हें बॉलीवुड की ओर खींचा.

नौकरी के ऑफर ठुकराए

    पढ़ाई के बाद कृति को कैंपस प्लेसमेंट में दो नौकरी के ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने अपने सपने को चुना और एक्टिंग में करियर बनाया.

स्टेट लेवल बॉक्सर भी रहीं

    कृति सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं, बल्कि खेल में भी माहिर हैं. वो स्टेट लेवल बॉक्सर रह चुकी हैं, जो उनकी फिटनेस का राज है.

बड़े सितारों के साथ किया काम

    कृति ने शाहरुख खान, अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया और 15 से ज्यादा फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू दिखाया.

कृति की नेटवर्थ

    आज कृति के पास न सिर्फ शोहरत है, बल्कि 82 करोड़ की नेटवर्थ के साथ वो बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेसेस में से एक हैं.

More Stories