दुनिया का सबसे महंगा स्कूल! लाखों नहीं करोड़ों में है फीस


Shanu Sharma
02 Jan 2025

शिक्षा महंगी

    दुनिया भर शिक्षा महंगी हो गई है. लोग लाखों लाख रुपये अपने बच्चों की शिक्षा पर खर्च करते हैं.

एडमिशन लेना मुश्किल

    कई स्कूलों की फीस इतनी ज्यादा हो गई है कि वहां एडमिशन लेना मुश्किल हो गया है.

क्यों महंगी फीस?

    सभी स्कूलों का एक ही काम है बच्चों को पढ़ाना, फिर कुछ स्कूलों की फीस इतना ज्यादा क्यों होती है?

दुनिया की सबसे महंगा स्कूल

    आज हम आपको दुनिया की सबसे महंगा स्कूल के बारे में बताएंगे, जहां की फीस लाखों में नहीं बल्कि करोड़ो में हैं.

ब्यू सोलेल

    स्विट्जरलैंड का कॉलेज आल्पिन ब्यू सोलेल को दुनिया का सबसे महंगा स्कूल माना जाता है. यह एक बोर्डिंग स्कूल है, जिसे 1910 में बनाया गया था.

280 छात्रों का एंट्री

    यहां केवल 11 से 18 साल के बच्चे की पढ़ सकते हैं. दुनिया भर से केवल 280 छात्रों को ही एंट्री मिलती है.

50 से ज्यादा देशों के बच्चे

    इस स्कूल में 50 से ज्यादा देशों के बच्चे पढ़ रहे हैं. यहां पढ़ने वाले बच्चों को ज्यादा से ज्यादा एक्सपोजर दिया जाता है.

चार बच्चे पर एक टीचर

    हर चार बच्चे पर एक टीचर को रखा गया है. वहीं स्कूल की वेबसाइट के मुताबिक यहां के छात्रों को दुनियाभर में एजुकेशन ट्रिप पर घुमाया जाता है.

1.30 करोड़ रुपये से भी ज्यादा फीस

    यहां की फीस की बात करें तो यहां हर साल 1.60 लाख डॉलर यानी 1.30 करोड़ रुपये से भी ज्यादा फीस भरना पड़ता है.

पढ़ाई के साथ एक्टिविटी

    यूनिफॉर्म की कीमत की बात करें तो उसका फीस पांच लाख से ऊपर है. हालांकि इतने पैसे में बच्चों को पढ़ाई के साथ हर एक एक्टिविटी सिखाई जाती.

More Stories