गुरुकुल से स्मार्ट क्लास तक, ऐसे बदली भारत की पढ़ाई की पूरी तस्वीर


Reepu Kumari
05 Sep 2026

प्राचीन भारत में गुरुकुल था शिक्षा का केंद्र

    विद्यार्थी गुरु के आश्रम में रहकर पढ़ाई और जीवन के तरीके सीखते थे.

गुरु केवल शिक्षक नहीं, मार्गदर्शक भी थे

    गुरु शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और आत्मनिर्भरता पर जोर देते थे.

शिष्य की मेहनत और सवाल भी थे जरूरी

    विद्यार्थी सुनने के साथ प्रश्न पूछकर और अभ्यास से ज्ञान हासिल करता था.

गुरुकुल व्यवस्था में समानता की कमी थी

    शिक्षा हर वर्ग और सभी लोगों के लिए समान रूप से उपलब्ध नहीं थी.

मध्यकाल में शिक्षा के कई नए केंद्र बने

    मंदिरों, मठों और मदरसों में अलग-अलग विषयों की शिक्षा दी जाती थी.

ब्रिटिश दौर में बदली स्कूल-कॉलेज की व्यवस्था

    कक्षा, पाठ्यक्रम और परीक्षा आधारित आधुनिक शिक्षा व्यवस्था विकसित हुई.

ब्लैकबोर्ड से स्मार्ट बोर्ड तक पहुंची पढ़ाई

    स्कूलों और कॉलेजों में किताबों के साथ कंप्यूटर और डिजिटल सामग्री का उपयोग बढ़ा.

इंटरनेट ने पढ़ाई को कक्षा से बाहर निकाला

    मोबाइल, लैपटॉप और ऑनलाइन कक्षाओं से सीखने के नए रास्ते खुले.

AI के दौर में भी शिक्षक की भूमिका अहम

    तकनीक बढ़ने के बावजूद मार्गदर्शन, सोच और चरित्र निर्माण में शिक्षक जरूरी रहेंगे.

More Stories