नए अंदाज में होगी 'परीक्षा पे चर्चा', PM मोदी के साथ ये सेलेब्स देंगे टिप्स
Princy Sharma
06 Feb 2025
परीक्षा पे चर्चा 2025 का आयोजन
10 फरवरी 2025 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस बार कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ-साथ कई खास मेहमान भी शामिल होंगे.
3.6 करोड़ लोगों ने किया रजिस्ट्रेशन
इस साल परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 3.6 करोड़ छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो इस कार्यक्रम के महत्व को दर्शाता है.
कई खास मेहमान होंगे शामिल
इस बार पीएम मोदी के साथ आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु, दीपिका पादुकोण, मैरी कॉम* और अवनी लेखरा भी छात्रों को तनाव कम करने और परीक्षा से संबंधित टिप्स देंगे.
कब होगी शुरुआत
परीक्षा पे चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 दिसंबर 2024 से शुरू होकर 14 जनवरी 2025 तक चली थी, जिसमें छात्रों का भारी रुझान देखा गया.
प्रेरणा देने वाली कहानियां
मैरी कॉम और अवनी लेखरा अपनी जीवन की कठिनाइयों और सफलता की प्रेरणादायक कहानियों से छात्रों को उत्साहित करेंगी, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें.
पीएम मोदी के साथ खास बातचीत
कार्यक्रम में पीएम मोदी छात्रों से सीधी बातचीत करेंगे, जहां वह उनके सवालों का जवाब देंगे और उन्हें शैक्षिक और जीवन की समस्याओं से निपटने के उपाय बताएंगे.
5000 छात्र लेंगे भाग
कार्यक्रम में कुल 2,500 चुनिंदा छात्र भाग लेंगे, जिन्हें शिक्षा मंत्रालय द्वारा पीपीसी किट भी दी जाएगी, ताकि उनका सीखने का अनुभव और भी बेहतर हो.
क्या सवाल पूछ सकते हैं छात्र?
कुछ प्रमुख सवाल जो छात्र पीएम मोदी से पूछ सकते हैं. जिसमें माता-पिता के दबाव में करियर और स्ट्रीम का चयन कैसे करें और परीक्षा के समय शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को कैसे बनाए रखें जैसे सवाल शामिल हो सकते हैं.
छात्रों के लिए टिप्स
इस कार्यक्रम में दिए गए टिप्स छात्रों को न केवल परीक्षा में सफलता पाने के लिए प्रेरित करेंगे, बल्कि जीवन के अन्य पहलुओं पर भी उनका मार्गदर्शन करेंगे.