ऑफिस में बॉस के हिट लिस्ट में आ गए हैं आप? अपनाएं ये टिप्स
1. काम में दिखाएं एक्स्ट्रा एफर्ट
समय से पहले डिलीवरी, अतिरिक्त जिम्मेदारी उठाना और छोटे-छोटे काम खुद करना आपके प्रति नजरिया बदल सकता है.
2. सकारात्मक रवैया रखें
नेगेटिव बातों से बचें. हर परिस्थिति में "मैं कर लूंगा" वाला एटीट्यूड रखें.
3. बॉस की प्राथमिकताएं समझें
जो काम उन्हें सबसे जरूरी लगता है, उस पर पहले फोकस करें. उनकी स्टाइल को समझना जरूरी है.
4. बैकबाइटिंग से रहें दूर
कभी भी किसी की बुराई न करें, खासकर सीनियर की. ऑफिस में निगेटिव बातें तेजी से फैलती हैं.
5. प्रोएक्टिव बनें, इंतजार न करें
अगर आपको लगता है कि कोई काम जरूरी है, तो उसका सुझाव दें या खुद शुरू करें.
6. टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दे
सीनियर को सबसे ज्यादा परेशानी देर से काम खत्म करने वाले लोगों से होती है.
7. पर्सनल बाउंड्री का रखें ध्यान
बहुत ज्यादा पर्सनल न हों लेकिन जरूरत के वक्त हेल्प जरूर करें.
8. फीडबैक लें और अपनाएं
बॉस की बातों को दिल से न लगाएं, उन्हें सुधार के मौके के तौर पर लें.
9. टीम के साथ रहें संतुलित
सिर्फ बॉस को खुश करने की कोशिश में टीम से दूरी न बनाएं.