NIMCE परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
एडमिट कार्ड जारी
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) त्रिची ने एनआईएमसीईटी 2025 यानी एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.
आधिकारिक वेबसाइट
पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nimcet.admissions.nic.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
परीक्षा की तारीख और समय
परीक्षा 8 जून को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक एकल पाली में आयोजित की जाएगी.
आंसर-की पर आपत्ति दर्ज
10 से 12 जून तक उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है. परिणाम 27 जून को शाम 5 बजे जारी होंगे. जान लेते हैं एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं.
स्टेप-1
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nimcet.admissions.nic.in पर जाएं.
स्टेप-2
होमपेज पर दिए गए “Candidate Login” विकल्प पर क्लिक करें.
स्टेप-3
अपनी यूजर ID और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें.
स्टेप-4
डैशबोर्ड पर जाकर ‘Download Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप-5
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.
क्यों होती है ये परीक्षा?
NIMCET परीक्षा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) और कुछ अन्य सरकारी संस्थानों में मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (MCA) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है.