गणित में 100 में 100 लाना अब मुश्किल नहीं, ऐसे करें तैयारी


Reepu Kumari
07 Dec 2025

रोजाना कॉन्सेप्ट क्लियर करने पर फोकस

    हर नए टॉपिक को पढ़ते समय उसका बेसिक अर्थ और लॉजिक समझना जरूरी है, क्योंकि मजबूत नींव ही कठिन सवालों को आसान बनाती है.

रूटीन प्रैक्टिस को बनाएं आदत

    हर दिन सीमित लेकिन नियमित अभ्यास करने से फॉर्मूले याद रहते हैं और सवालों को हल करने की गति तेज होती है.

फॉर्मूला समझें, रटें नहीं

    फॉर्मूले को समझकर याद करने से परीक्षा में नए पैटर्न के सवाल भी आसानी से हल हो जाते हैं.

गलतियों से सीखना सबसे जरूरी

    हर टेस्ट के बाद की गई गलतियों को नोट करना और दोबारा दोहराने से वही भूल फिर नहीं होती.

टाइम मैनेजमेंट पर पकड़ बनाएं

    प्रैक्टिस के समय घड़ी देखकर सवाल हल करने से परीक्षा में समय की कमी महसूस नहीं होती.

पिछले वर्षों के प्रश्न हल करें

    पुराने प्रश्न पत्र हल करने से पेपर पैटर्न और महत्वपूर्ण टॉपिक की पहचान आसान होती है.

डाउट तुरंत क्लियर करें

    समझ में न आने वाले सवालों को टालने के बजाय तुरंत शिक्षक या दोस्तों से पूछना चाहिए.

मॉक टेस्ट से बढ़ेगा आत्मविश्वास

    नियमित मॉक टेस्ट देने से परीक्षा का डर खत्म होता है और आत्मविश्वास मजबूत होता है.

पढ़ाई के साथ दिमाग को दें आराम

    थोड़ा ब्रेक और पर्याप्त नींद लेने से दिमाग तरोताजा रहता है और गणित की पकड़ बेहतर बनती है.

More Stories