एडमिशन से पहले फर्जी कॉलेज का कैसे लगाएं पता? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
Princy Sharma
09 Jun 2025
फर्जी कॉलेज कैसे पहचानें
फर्जी कॉलेज पहचानने के लिए UGC वेबसाइट पर कॉलेज का नाम चेक कर सकते हैं. www.ugc.ac.in पर जाकर 'Recognized Universities' सेक्शन में जाएं और अपना कॉलेज सर्च करें.
फर्जी यूनिवर्सिटी लिस्ट
हर साल UGC फेक यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जारी करता है. इसमें नाम हुआ तो एडमिशन बिल्कुल न लें.
NIRF रैंकिंग देखें
आप चाहें तो www.nirfindia.org पर जाकर कॉलेज की नेशनल रैंकिंग देखें. अच्छी रैंकिंग का मतलब कॉलेज भरोसेमंद है.
NAAC ग्रेडिंग चेक करें
NAAC की वेबसाइट पर जाकर कॉलेज को मिले ग्रेड को चेक करें. A++ या A ग्रेड वाले कॉलेज ही चुनें.
कॉलेज की वेबसाइट
गूगल पर कॉलेज का नाम डालें और उसकी वेबसाइट खोलें. देख लें कि वेबसाइट प्रोफेशनल है या नहीं और जानकारी अपडेटेड है या नहीं.
सीनियर स्टूडेंट्स से फीडबैक लें
कॉलेज में पढ़ चुके स्टूडेंट्स से सोशल मीडिया या फोरम्स पर बात करके रिव्यू लें.
गूगल न्यूज
कॉलेज का नाम औप 'News' सर्च करके देखें कि उस कॉलेज से जुड़ी कोई निगेटिव खबर तो नहीं है. इसके साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम और लिक्डिन पर पर कॉलेज की एक्टिविटी देखें.