CLAT परीक्षा कल, एक दिन पहले क्या करें और क्या नहीं?
क्या न पढ़ें, यह समझना जरूरी
अब कोई नया विषय या भारी नोट्स पढ़ने से बचें, इससे कन्फ्यूजन बढ़ सकता है.
मॉक टेस्ट से खुद को परखें
आज एक फुल-लेंथ मॉक टेस्ट या कम से कम एक सेक्शन जरूर सॉल्व करें.
परीक्षा समय पर ही अभ्यास करें
मॉक टेस्ट उसी समय दें, जिस समय असली परीक्षा होगी, ताकि दिमाग सेट हो जाए.
गलतियों का तुरंत विश्लेषण करें
मॉक के बाद गलत उत्तर देखें और गलती की वजह समझें.
करेंट अफेयर्स का क्विक रिवीजन
पिछले 6 से 8 महीनों के महत्वपूर्ण फैसले और घटनाएं एक नजर दोहराएं.
लीगल रीजनिंग के बेसिक्स याद करें
कॉन्ट्रैक्ट और टॉर्ट्स के जरूरी सिद्धांतों पर फोकस रखें.
क्वांट के फॉर्मूले देखें
प्रतिशत, अनुपात और औसत जैसे बेसिक फॉर्मूले दोबारा देखें.
डॉक्यूमेंट्स आज ही तैयार करें
एडमिट कार्ड, फोटो आईडी और पेन पहले से रख लें ताकि कल तनाव न हो.
नींद और सेहत को प्राथमिकता दें
आज अच्छी नींद लें, हल्का भोजन करें और दिमाग को शांत रखें.