मौत का डिब्बा हैं ये कारें, सेफ्टी के मामले में निकलीं फिसड्डी!
India Daily Live
20 Mar 2024
पाई है सबसे खराब रेटिंग
ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में कुछ कारों को बेहद ही खराब रेटिंग मिली है. ऐसे में ये कारें सेफ्टी के मामले में फिसड्डी साबित हुई हैं.
Maruti Suzuki Swift
ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में इस कार को एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी के मामले में 1 स्टार रेटिंग मिली है.
Renault Kwid
इस कार को भी ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में एडल्ट और चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी के मामले में 1 स्टार रेटिंग मिली है.
Maruti Suzuki Wagon R
वैगनआर कार को एडल्ट सेफ्टी के मामले में 1 स्टार और चाइल्ड सेफ्टी के मामले में 0 स्टार मिले हैं.
Maruti Suzuki Ignis
मारुति की यह कार भी सेफ्टी के मामले में फिसड्डी रह गई है. इस कार को एडल्ट सेफ्टी के मामले में 1 और चाइल्ड प्रोटेक्शन के मामले में 0 स्टार रेटिंग मिली है.
Maruti Suzuki S-Presso
यह कार भी सेफ्टी के मामले में बेहद खराब है. इसको एडल्ट सेफ्टी में 1 स्टार और चाइल्ड सेफ्टी के मामले में 0 स्टार रेटिंग मिली है.
Hyundai Grand i10 Nios
Hyundai Grand i10 Nios को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी के मामले में 2 स्टार रेटिंग मिली है.
Maruti Suzuki Alto K10
बिक्री के मामले में रिकॉर्ड तोड़ने वाली इस कार को Global NCAP द्वारा एडल्ट सेफ्टी के मामले में 2 स्टार और बच्चों की सुरक्षा के लिए 0 स्टार रेटिंग दी गई है.