गर्मी कर देगी बेकार आपकी कार, इन 7 तरीकों से करें केयर
India Daily Live
07 Apr 2024
गर्मी में बढ़ जाती है समस्या
गर्मी में तेज धूप आपकी कार के पेंट और डैशबोर्ड सहित कई चीजों को नुकसान पहुंचा सकती है.
अपनाएं ये तरीके
हम यहां आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप गर्मियों में होने वाले नुकसान से अपनी कार को बचा सकते हैं.
चेक कराते रहें टायर प्रेशर
गर्मियों में आपको टायर में नाइट्रोजन गैस डलवानी चाहिए और टायर के प्रेशर को हमेशा चेक कराते रहना चाहिए.
शेड पार्किंग
गर्मी में हमेशा अपनी कार को छांव में ही पार्क करें. जहां पर भी सूरज की सीधी रोशनी कार पर पड़े, वहां पर कार को पार्क करने से बचें.
कवर चढ़ाएं
घर के बाहर जब भी कार पार्क करें तो उस पर कवर चढ़ा दें. कार में मुलायम कवर ही चढ़ाएं.
लेमिनेशन
कार के पेंट को नुकसान से बचाने के लिए आप लेमिनेशन भी करा सकते हैं.
वैक्स की कराएं कोटिंग
कार के रंग को बचाने के लिए आप वैक्स की कोटिंग भी कार सकते हैं.
यूवी प्रोटेक्शन टिंट का करें इस्तेमाल
आप यूवी प्रोटेक्शन विंडो टिंट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ये टिंट्स आपकी कार में 99.9 प्रतिशत तक यूवी किरणों को केबिन तक आने से रोकते हैं.
कूलेंट की करा लें जांच
गर्मियों में आपको कार का इंजन जल्द ही गर्म हो जाता है. कूलेंट इसको ठंडा रखने का काम करता है. इस कारण गर्मियों में कूलेंट की जांच करा लेनी चाहिए.