13 या 14 सितंबर, हरतालिका तीज पर किस दिन रखें व्रत? जानें


Km Jaya
08 Sep 2026

हरतालिका तीज कब है?

    हरतालिका तीज 2026 में 14 सितंबर, सोमवार को मनाई जाएगी. भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 13 सितंबर सुबह 7:08 बजे शुरू होगी और 14 सितंबर सुबह 7:06 बजे समाप्त होगी.

13 या 14 सितंबर, किस दिन रखें व्रत?

    उदया तिथि के आधार पर हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा. इसलिए व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए 14 सितंबर की तिथि मान्य होगी.

हरतालिका तीज का महत्व

    हरतालिका तीज पर महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं. मान्यता है कि इस व्रत से पति की लंबी उम्र और दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि की कामना पूरी होती है.

तृतीया तिथि कब शुरू होगी?

    पंचांग के अनुसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 13 सितंबर को सुबह 7:08 बजे से शुरू होगी. इसी तिथि से हरतालिका तीज का धार्मिक पर्व शुरू माना जाएगा.

तृतीया तिथि कब समाप्त होगी?

    तृतीया तिथि का समापन 14 सितंबर को सुबह 7:06 बजे होगा. उदया तिथि के नियम के कारण व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा.

पूजा का शुभ मुहूर्त

    14 सितंबर को हरतालिका तीज की पूजा के लिए सुबह 6:05 बजे से 7:06 बजे तक का समय शुभ रहेगा. इसी दौरान शिव-पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जा सकती है.

ब्रह्म मुहूर्त का समय

    हरतालिका तीज के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:32 बजे से 5:19 बजे तक रहेगा. इस समय स्नान, ध्यान और धार्मिक कार्य करना शुभ माना जाता है.

अभिजीत मुहूर्त कब रहेगा?

    14 सितंबर को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:52 बजे से दोपहर 12:41 बजे तक रहेगा. इस दौरान शुभ कार्य और दान-पुण्य जैसे धार्मिक कार्य किए जा सकते हैं.

शिव-पार्वती की पूजा

    हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व है. महिलाएं सुहाग की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ पूजा करती हैं.

More Stories