देव दीपावली पर इन 5 जगह जरूर जलाएं दीपक, घर आएगी सुख-समृद्धि!
Shilpa Srivastava
19 Nov 2026
कब मनाई जाएगी देव दीपावली?
24 नवंबर को 2026 मंगलवार, कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मनाई जाएगी.
देव दीपावली की तिथि
कार्तिक पूर्णिमा प्रारंभ: 23 नवंबर की रात 11:42 बजे
कार्तिक पूर्णिमा समाप्त: 24 नवंबर की रात 8:23 बजे
प्रदोष काल (दीपदान मुहूर्त): 24 नवंबर को शाम 05:08 बजे से रात 07:47 बजे तक
क्या है इस दिन का महत्व
इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था. इस दिन देवताओं ने काशी में दीप जलाकर उत्सव मनाया था.
5 जगह जलाएं दीपक
इस देव दीपावली पर घर की इन 5 जगहों पर दीपक जरूर जलाना चाहिए.
घर के मुख्य द्वार पर दीप जलाएं
मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से सुख, शांति और समृद्धि आने की मान्यता है.
तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं
तुलसी के पास दीप जलाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा पाने की कामना करें.
रसोई में जल के स्थान पर दीप जलाएं
जल पात्र या मटके के पास दीपक जलाकर अन्न और जल के प्रति सम्मान प्रकट करें.
घर के ईशान कोण में दीप जलाएं
उत्तर-पूर्व दिशा में दीपक जलाना शुभ माना जाता है और सकारात्मकता से जुड़ा है.
पास के मंदिर या शिवालय में दीप जलाएं
भगवान शिव के समक्ष दीपदान कर सुख-शांति और उनके आशीर्वाद की कामना करें.