देवउठनी एकादशी की शाम भूलकर भी न करें ये गलती!


Shilpa Srivastava
20 Nov 2026

शाम को भगवान विष्णु की पूजा करें

    एकादशी की शाम भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें. घर में सुख-शांति और समृद्धि की कामना करें.

तुलसी के पास दीपक जलाएं

    तुलसी के पौधे के पास घी या तिल के तेल का दीपक जलाएं. तुलसी पूजन के बाद भगवान विष्णु के मंत्र 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करते हुए परिक्रमा करें.

भजन और कीर्तन करें

    एकादशी की शाम भगवान विष्णु के भजन गाएं और धार्मिक कथा सुनें. परिवार के साथ भक्ति में समय बिताएं.

भगवान विष्णु की आरती करें

    परिवार के साथ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती करें. इस समय मन को शांत रखें और भक्ति में ध्यान लगाएं.

व्रत में फलाहार करें

    व्रत रखने वाले शाम को फल, दूध, दही, मखाने, सूखे मेवे या व्रत के अनुकूल भोजन कर सकते हैं.

तुलसी के पत्ते न तोड़ें

    एकादशी की शाम तुलसी के पत्ते तोड़ने से बचें. घर में प्रेम बनाए रखें और क्रोध, विवाद व नकारात्मक विचारों से दूर रहें.

चावल और अनाज से बचें

    एकादशी के व्रत में चावल और सामान्य अनाज का सेवन नहीं किया जाता. व्रत के नियमों का श्रद्धापूर्वक पालन करें.

शंख और घंटी जरूर बजाएं

    देवउठनी एकादशी पर शाम को शंख और घंटी बजाकर भगवान विष्णु के जागने का उत्सव मनाएं.

घर में दीपदान करें

    पूजा स्थल और घर के मंदिर में दीपक जलाएं. दीपक के नीचे फूलों की पंखुड़ियां या तिल का आसन रख सकते हैं.

More Stories