देवउठनी एकादशी पर क्या करें और क्या न करें?
Shilpa Srivastava
16 Nov 2026
भगवान विष्णु की पूजा करें
सुबह स्नान करके भगवान विष्णु या शालिग्राम जी को पीले फूल, तुलसी दल, पंचामृत और भोग अर्पित करें.
तुलसी विवाह कराएं
इस दिन तुलसी माता और शालिग्राम भगवान का विवाह कराएं. तुलसी को लाल चुनरी चढ़ाएं और कलावा बांधें.
तुलसी की परिक्रमा करें
धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी माता की 7 या 11 बार परिक्रमा करना शुभ माना जाता है.
भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करें
'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें. इसके साथ विष्णुसहस्रनाम का पाठ भी कर सकते हैं.
जरूरतमंदों को दान करें
इस दिन गरीबों को चावल, गेहूं, चना दाल और सात्विक भोजन का दान करना शुभ माना जाता है.
फलाहार व्रत रखें
व्रत के दौरान फल, दूध, मखाना, साबूदाना, सिंघाड़ा और शकरकंद जैसी चीजों का सेवन करें.
तुलसी के पत्ते न तोड़ें
एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ने से बचें. पूजा के लिए पत्ते एक दिन पहले ही तोड़कर रख लें.
चावल और तामसिक भोजन न खाएं
इस दिन चावल और सामान्य अनाज खाने से परहेज करें. मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन का सेवन भी न करें.
किसी से झगड़ा या अपशब्द न बोलें
व्रत के दिन क्रोध, झूठ और विवाद से दूर रहें. किसी का अपमान न करें और सभी के साथ अच्छा व्यवहार करें.
बाल और नाखून न काटें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी के दिन बाल, दाढ़ी और नाखून काटने से बचना चाहिए.