सावन में क्यों लगाते हैं मेहंदी? भोलेनाथ और मां पार्वती से है खास कनेक्शन


Princy Sharma
17 Jul 2025

सावन

    सावन का महीना आते ही महिलाओं में मेहंदी लगाने का क्रेज बढ़ जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सिर्फ सजावट के लिए नहीं, बल्कि इसके पीछे कई धार्मिक, वैज्ञानिक और स्वास्थ्य से जुड़े कारण होते हैं?

मान्यता

    सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है. इस माह में माता पार्वती ने कठोर तप किया था. माना जाता है कि मेहंदी लगाकर महिलाएं माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त करती हैं.

वैवाहिक जीवन

    मेहंदी लगाने से वैवाहिक जीवन में प्रेम, सुख और शांति बनी रहती है. यह पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाती है.

अखंड सौभाग्य का प्रतीक

    मेहंदी सोलह श्रृंगार का हिस्सा है और इसे सौभाग्य का प्रतीक माना गया है. इससे पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है.

शरीर को मिलती है ठंडक

    सावन में मौसम गर्म और उमस भरा होता है. मेहंदी शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडक देती है और आपको तरोताजा रखती है.

तनाव

    मेहंदी की खुशबू मन को शांत करती है और तनाव दूर करती है. इसके साथ ही यह त्वचा संबंधी रोगों को भी कम करती है.

नकारात्मक ऊर्जा

    धार्मिक मान्यता है कि मेहंदी लगाने से शरीर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता आती है.

शांति और ऊर्जा

    सावन में मेहंदी लगाने से मन को शांति मिलती है और जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होता है.

More Stories