नवरात्रि से पहले घर से निकाल दें ये 5 चीजें


Shanu Sharma
09 Sep 2026

मां दुर्गा के स्वागत से पहले करें घर की सफाई

    नवरात्रि की शुरुआत से पहले घरों में साफ-सफाई और पूजा की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. खासतौर पर जिस स्थान पर मां दुर्गा की प्रतिमा या कलश स्थापित किया जाना हो, उसकी अच्छी तरह सफाई की जाती है.

सकारात्मक वातावरण

    मान्यता है कि पूजा स्थल और घर को साफ रखने से सकारात्मक वातावरण बनता है. जिसकी वजह से पूजा करने में मन स्थिर होता है.

खंडित मूर्तियां और तस्वीरें

    नवरात्रि की सफाई के दौरान सबसे पहले पूजा घर को व्यवस्थित करें. अगर देवी-देवताओं की कोई मूर्ति या तस्वीर टूट गई है, तो उसे पूजा स्थल पर न रखें.

सही अवस्था वाली मूर्ति

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसी प्रतिमाओं को सम्मानपूर्वक हटाकर उचित स्थान पर रखना चाहिए और उनकी जगह सही अवस्था वाली मूर्ति या तस्वीर स्थापित की जा सकती है.

टूटी-फूटी और बेकार चीजें

    घर में लंबे समय से रखे टूटे बर्तन, खराब सजावटी सामान, टूटे खिलौने या अन्य अनुपयोगी वस्तुओं को सफाई के दौरान हटा दें.

कांच की टूटी वस्तुओं

    खासकर कांच की टूटी वस्तुओं को घर में जमा करके रखने से बचने की सलाह दी जाती है. इससे घर अधिक व्यवस्थित और साफ दिखाई देगा.

बंद पड़ी घड़ी

    अगर घर में कोई घड़ी काफी समय से बंद पड़ी है, तो उसे ठीक करवाएं या फिर इस्तेमाल में न आने पर हटा दें. धार्मिक मान्यताओं में बंद घड़ी को शुभ नहीं माना जाता. इसलिए नवरात्रि की सफाई में ऐसी चीजों को भी नजरअंदाज न करें.

पुराने और फटे कपड़े-जूते

    अलमारी की सफाई करते समय ऐसे कपड़े और जूते अलग कर दें, जिनका इस्तेमाल लंबे समय से नहीं हुआ है. अच्छे लेकिन अनुपयोगी कपड़ों को जरूरतमंदों को दिया जा सकता है.

तामसिक चीजों को पूजा स्थल से रखें दूर

    नवरात्रि के दौरान पूजा स्थल के आसपास साफ-सफाई और सात्विक वातावरण रखने पर विशेष जोर दिया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शराब की बोतलें, मांसाहार से जुड़ी वस्तुएं और अन्य तामसिक सामान पूजा स्थान के आसपास नहीं रखना चाहिए.

More Stories