मोबाइल वॉलपेपर पर भूलकर भी न लगाएं ये 4 तस्वीरें, बढ़ सकती है परेशानी


Shanu Sharma
10 Sep 2026

फोन का वॉलपेपर क्यों है खास?

    आज स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. सुबह उठने से लेकर रात तक हम कई बार फोन की स्क्रीन देखते हैं. ऐसे में वॉलपेपर पर लगी तस्वीर लगातार हमारी नजरों के सामने रहती है. जिसका असर आपके जिंदगी पर पड़ सकता है.

डूबते सूरज की तस्वीर

    डूबते सूरज का नजारा देखने में भले ही खूबसूरत लगे, लेकिन वास्तु और फेंगशुई की मान्यताओं में इसे सकारात्मक संकेत नहीं माना जाता.

डूबता हुआ जहाज भी न लगाएं

    समुद्र में डूबते जहाज की तस्वीर भी कई लोगों को आकर्षक लगती है. हालांकि, फेंगशुई की मान्यताओं के मुताबिक इसे नुकसान और असफलता से जोड़ा जाता है.

कांटेदार पौधे और कैक्टस

    कैक्टस या कांटेदार पौधों की तस्वीरें फोन को एस्थेटिक लुक जरूर दे सकती हैं, लेकिन वास्तु की मान्यताओं में इन्हें शुभ नहीं माना जाता. ऐसी तस्वीरों को जीवन में आने वाली रुकावट, संघर्ष और ठहराव से जोड़ा जाता है.

रोते या उदास लोगों की तस्वीर

    रोता हुआ बच्चा, आंसू बहाता चेहरा या कोई दर्द भरा दृश्य भावुक कर सकता है. वास्तु से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार, ऐसी तस्वीरें मन में उदासी और नकारात्मक भाव बढ़ा सकती हैं.

डरावने और आक्रामक जानवर

    भूतिया दृश्य, डरावनी तस्वीरें या गुस्से में दहाड़ते शेर-चीते जैसे आक्रामक जानवरों की तस्वीरों को भी फोन वॉलपेपर के लिए अच्छा नहीं माना जाता. मान्यता है कि ऐसी तस्वीरें मन में डर, बेचैनी और गुस्से जैसी भावनाओं को बढ़ा सकती हैं.

फिर कौन सा वॉलपेपर लगाएं?

    अगर आप सकारात्मक और शांत माहौल पसंद करते हैं तो फोन पर प्रकृति से जुड़ी तस्वीरें लगाई जा सकती हैं. उगता हुआ सूरज नई शुरुआत और उम्मीद का प्रतीक माना जाता है. वहीं हरे-भरे पेड़-पौधे और प्राकृतिक दृश्य मन को सुकून देने वाले माने जाते हैं.

खिले हुए फूलों की तस्वीर

    कमल, गुलाब या दूसरे खिले हुए फूलों की तस्वीरें भी सकारात्मकता से जोड़ी जाती हैं. वास्तु से जुड़ी मान्यताओं में फूलों को सुंदरता, विकास और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है.

More Stories