महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की पूजा की थाली में जरूर रखें ये चीजें, खुल जाएगा भाग्य
महाशिवरात्रि का पर्व
महाशिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन की रात है. महाशिवरात्रि फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को हर साल मनाई जाती है. इस साल 26 फरवरी 2025 को पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा.
महाशिवरात्रि पूजा की थाली
महाशिवरात्रि के दिन भगवान की पूजा करने का दिन है. ऐसे विशेष अवसर पर पूजा की थाली खास तरीके से सजाई जाती है.
महाशिवरात्रि जलभिषेक
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को जलभिषेक जरूर करें. इसके लिए आप गंगाजल, दूध, दही या फिर शहद का प्रयोग कर सकते हैं.
बेलपत्र होना अनिवार्य
महाशिवरात्रि के दिन पूजा की थाली में बेलपत्र होना अनिवार्य है। इसलिए बेलपत्र जरूर रखें। बेलपत्र चढ़ाने से भोलेनाथ भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.
थाली में भांग, धतूरा अनिवार्य
इसके अलावा भोलेनाथ की पूजा के दौरान थाली में भांग, धतूरा और आक जरूर रखें. ये सभी भगवान शिव के बेहद प्रिय हैं.
भस्म भगवान शिव का प्रमुख श्रृंगार
ऐसा कहा जाता है कि भस्म भगवान शिव का प्रमुख श्रृंगार है. इसे भी आप अपनी पूजा की थाली में रखना न भूलें.