करवा चौथ की थाली में जरूर रखें ये चीजें, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा!
Babli Rautela
08 Oct 2025
करवा चौथ का महत्व
करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत खास है, जिसमें वे पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं.
व्रत की शुरुआत
व्रत की शुरुआत सुबह सूर्योदय से पहले सर्गी के साथ होती है. रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाता है, जिसमें पूजा की थाली का विशेष महत्व है.
16 श्रृंगार का महत्व
करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं. पूजा की थाली में माता पार्वती को अर्पित करने के लिए बिंदी, सिंदूर, मेहंदी, चूड़ियां और साड़ी जैसे श्रृंगार सामान रखे जाते हैं.
पूजा सामग्री की सूची
करवा चौथ की पूजा के लिए मिट्टी का करवा, छलनी, दीपक, धूप, कुमकुम, अक्षत, फूल, जल से भरा कलश, मिठाई, पान और शहद जैसी सामग्री आवश्यक है.
करवा माता की पूजा
शाम को चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर करवा माता की तस्वीर स्थापित करें. पूजा में चावल और दूब को पल्लू में बांधकर व्रत कथा सुनें या पढ़ें.
चंद्रमा को अर्घ्य
रात में चंद्रमा निकलने पर छलनी से चांद को देखें, दीपक जलाकर पूजा करें और पल्लू में बंधे चावल व दूब अर्पित करें.
व्रत पारण की विधि
चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों से जल या मिठाई ग्रहण कर व्रत का पारण करें.
शुद्धता का ध्यान
पूजा सामग्री की कमी से बचने के लिए पहले से ही पूरी लिस्ट तैयार करें और पूजा के दौरान शुद्धता का विशेष ध्यान रखें.