मां दुर्गा की कृपा चाहिए तो घर में न रखें ये 5 चीजें


Km Jaya
16 Mar 2026

नवरात्र से पहले घर की सफाई क्यों जरूरी?

    मान्यता है कि नवरात्र से पहले घर की सफाई करने और नकारात्मक वस्तुओं को हटाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है.

19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र

    इस साल 19 मार्च से नवरात्र की शुरुआत होगी और 27 मार्च को रामनवमी के साथ इसका समापन होगा.

मां दुर्गा के स्वागत की तैयारी

    नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. इसलिए इन दिनों से पहले घर का वातावरण साफ, शांत और पवित्र रखना शुभ माना जाता है.

टूटी मूर्तियां तुरंत हटाएं

    घर के मंदिर में देवी देवताओं की टूटी मूर्तियां या फटी तस्वीरें रखना अशुभ माना जाता है. इन्हें मंदिर में दान कर देना या किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए.

बंद घड़ियां भी हटाना जरूरी

    वास्तु शास्त्र के अनुसार बंद पड़ी घड़ी जीवन में रुकावट का प्रतीक मानी जाती है. नवरात्र से पहले ऐसी घड़ियों को ठीक करा लें या घर से हटा दें.

टूटे बर्तन घर में न रखें

    रसोई में दरार वाले कप, प्लेट या टूटे बर्तन रखना अच्छा नहीं माना जाता है. नवरात्र से पहले इन्हें घर से बाहर कर देना शुभ माना जाता है.

कबाड़ और बेकार सामान हटाएं

    घर में लंबे समय से रखा बेकार सामान या कबाड़ नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकता है. इसलिए नवरात्र से पहले घर को व्यवस्थित करना जरूरी है.

सूखे पौधे भी हटाना जरूरी

    घर में लगे सूखे या मुरझाए पौधे वास्तु के अनुसार नकारात्मकता का संकेत माने जाते हैं. उनकी जगह हरे भरे पौधे लगाना शुभ माना जाता है.

सकारात्मक ऊर्जा का महत्व

    जब घर साफ और व्यवस्थित होता है तो सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. इससे पूजा का वातावरण भी पवित्र और शांत बनता है.

More Stories