सपने में सांप देख लिया तो अच्छा होगा या बुरा
India Daily Live
06 May 2024
विचित्र है सपनों की दुनिया
सपनों की दुनिया काफी विचित्र है. हर सपने का अपना कोई न कोई मतलब होता है.
भविष्य की जानकारी देते हैं सपने
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने आने वाले भविष्य की जानकारी देते हैं.
सांप देखना का क्या होता है फल?
अगर आप सपने में सांप देखते हैं तो इसके काफी अलग-अलग मतलब होते हैं.
पीछा करता है सांप
सपने में अगर सांप आपका पीछा करता दिखाई दे तो समझ लें कि आप किसी चीज से डरे हुए हैं. यह सपना अशुभ फल देता है.
सांप का डंसना देता है यह संकेत
अगर सांप आपको सपने में डंस ले तो यह भी काफी अशुभ सपना है. इसका मतलब आपको कोई गंभीर रोग हो सकता है.
सांप के दांत दिखना है अशुभ
सपने में सांप के दांत दिखते हैं तो यह भी एक अशुभ सपना है. इसका अर्थ है कि आपको धोखा मिल सकता है.
बहुत सारे सांप देखना
सपने में बहुत सारे सांप देखते हैं तो इस अर्थ है कि आप पर कोई संकट आने वाला है.
मरा हुआ सांप देखना
सपने में मरा हुआ सांप देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपका अच्छा समय आने वाला है.
सफेद या सनुहरा सांप
सफेद या सुनहरा सांप देखना भी एक अच्छा सपना है. इसका अर्थ है कि आपकी किस्मत खुलने वाली है.
फन उठाए हुए सांप देखना
सांप को फन उठाए हुए देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपको संपत्ति मिलने के योग हैं.