राधाष्टमी पर लाड़ली जी के इन मंदिरों में करें दर्शन, चमकेगी किस्मत
प्रेम मंदिर, वृंदावन
राधा-कृष्ण भक्ति के प्रमुख केंद्रों में प्रेम मंदिर का नाम लिया जाता है. सफेद इटैलियन संगमरमर से बना यह मंदिर अपनी भव्य नक्काशी, सुंदर झांकियों और आकर्षक रोशनी के लिए प्रसिद्ध है.
भक्ति मंदिर, मनगढ़
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के मनगढ़ में स्थित भक्ति मंदिर जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की जन्मभूमि से जुड़ा प्रमुख धार्मिक स्थल है. मंदिर में राधा-कृष्ण की सुंदर अष्टधातु प्रतिमाएं स्थापित हैं.
कीर्ति मंदिर, बरसाना
बरसाना स्थित कीर्ति मंदिर श्रीराधा रानी की माता कीर्ति के नाम पर समर्पित है. मंदिर की विशेष पहचान राधा रानी के बाल स्वरूप की प्रतिमा है, जिसमें उन्हें माता कीर्ति की गोद में विराजमान दिखाया गया है.
श्री कृष्ण बलराम मंदिर, वृंदावन
वृंदावन का इस्कॉन मंदिर श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है. यहां राधा-कृष्ण की भक्ति, संकीर्तन और विशेष श्रृंगार का अलग ही वातावरण देखने को मिलता है.
इस्कॉन मंदिर, कोलकाता
कोलकाता का इस्कॉन मंदिर देश के प्रमुख राधा-कृष्ण मंदिरों में शामिल है. राधाष्टमी के दिन यहां विशेष पूजा, भोग और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.
इस्कॉन मंदिर, दिल्ली
ईस्ट ऑफ कैलाश में स्थित इस्कॉन मंदिर दिल्ली के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में से एक है. मंदिर की भव्य वास्तुकला और धार्मिक गतिविधियां इसे खास बनाती हैं.
श्री लाडली जी मंदिर, बरसाना
बरसाना की भानुगढ़ पहाड़ी पर स्थित श्री लाडली जी मंदिर राधा रानी के प्रमुख धामों में माना जाता है. यहां राधा रानी को लाड़ली जी के रूप में पूजा जाता है.
श्री राधा रमण मंदिर, वृंदावन
वृंदावन का श्री राधा रमण मंदिर अपनी विशेष पूजा परंपराओं और सेवा पद्धति के लिए प्रसिद्ध है. यहां स्थापित राधा रमण जी के विग्रह को स्वयंभू माना जाता है.
श्री राधा वल्लभ मंदिर, वृंदावन
श्री राधा वल्लभ मंदिर राधा-कृष्ण भक्ति की अनूठी परंपरा के लिए जाना जाता है. यहां राधा रानी का अलग विग्रह नहीं है. कृष्ण जी के वामांग में रखी गद्दी को राधा रानी का स्वरूप माना जाता है.
राधाकुंड, गोवर्धन
गोवर्धन क्षेत्र में स्थित राधाकुंड को राधा जी से जुड़ा अत्यंत पवित्र स्थल माना जाता है. राधाष्टमी के अवसर पर यहां धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा का विशेष महत्व रहता है.