होलाष्टक के 8 दिन इन 2 राशियों पर मंडराएंगी मुश्किलें


Princy Sharma
07 Mar 2025

होलाष्टक

    आज, 7 मार्च से होलाष्टक शुरू हो रहे हैं. यह अगले 8 दिन तक चलेंगे. 13 मार्च को होलिका दहन के साथ  होलाष्टक के अशुभ खत्म होगा.

कब शुरू होते हैं होलाष्टक

    हिंदू पंचांग के मुताबिक, होलाष्टक फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होते हैं और फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर समाप्त होते हैं

शुभ काम नहीं किया जाता

    कहा जाता है कि होलाष्टक के 8 दिन सभी 9 ग्रह उग्र रहते हैं. इस वजह से होलाष्टक के समय कोई शुभ काम नहीं किया जा सकता है.

2 राशियों के लिए अशुभ

    इस साल होलाष्टक के 8 दिन 2 राशियों के लिए अशुभ हो सकता है. इन लोगों को संभालकर रहना चाहिए. चलिए जानते हैं इन राशियों के बारे में.

कर्क राशि

    होलाष्टक के दिन कर्क राशि वालों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. इन लोगों को पैसों का नुकसान हो सकता है. वर्कप्लेस में झगड़ा हो सकता है. अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें.

कुंभ राशि

    होलाष्टक के दौरान  कुंभ राशि वालों को संभलकर रहना चाहिए. खासतौर पर गुस्से पर कंट्रोल रखें. इन दिनों परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कर्ज लेने की जरूरत हो सकती है. इन 8 दिन कानूनी मामलों से दूर रहें.

इन राशियों के लिए होगा शुभ

     वृषभ, मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए होलाष्टक का 8 दिन बेहद शुभ हो सकता है. इन 3 राशियों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं. इसके साथ धन लाभ होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर

    यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.

More Stories