आज से 12 दिन बाद होली, जानें 2026 में रंगों का पूरा कैलेंडर
2026 में होली कब है?
साल 2026 में रंगों का त्योहार होली 4 मार्च, बुधवार को मनाया जाएगा. इसी दिन धुलैण्डी और रंगोत्सव की धूम रहेगी.
आज से कितने दिन बाद होली है?
आज 20 फरवरी है. ऐसे में होली आने में अब लगभग 12 दिन शेष हैं.
होलिका दहन कब होगा?
होलिका दहन 3 मार्च 2026 को किया जाएगा. यह फाल्गुन पूर्णिमा के दिन संपन्न होगा.
पूर्णिमा तिथि का समय
पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 मार्च 2026 को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर होगी. इसका समापन 3 मार्च को शाम 5 बजकर 7 मिनट पर होगा.
भद्रा काल का समय
3 मार्च को भद्रा का समय रात 01:25 बजे से सुबह 04:30 बजे तक रहेगा. इस अवधि में होलिका दहन नहीं किया जाता है.
होलाष्टक कब से शुरू होगा?
होलाष्टक 24 फरवरी 2026 से शुरू होगा.
होलाष्टक का समापन
होलाष्टक का समापन 3 मार्च 2026 को होलिका दहन के दिन होगा.
होलाष्टक में क्या वर्जित है?
इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, सगाई, मुंडन, नए व्यवसाय की शुरुआत, वाहन या संपत्ति की खरीद जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं.
होलाष्टक अशुभ क्यों माना जाता है?
मान्यता है कि इन आठ दिनों में ग्रहों की उग्रता और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, यह काल भक्त प्रह्लाद, होलिका और कामदेव से जुड़ी घटनाओं से संबंधित है.
Disclaimer
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.