25 या 26 मई? जानिए कब मनाया जाएगा गंगा दशहरा
गंगा दशहरा का महत्व
गंगा दशहरा मां गंगा को समर्पित सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है. ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाने वाला यह त्योहार भक्तों के लिए पापों के नाश और आध्यात्मिक शुद्धि का प्रतीक है.
क्यों मनाया जाता है गंगा दशहरा?
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं. राजा भागीरथ की तपस्या से गंगा धरती पर आईं, जिससे पितरों का उद्धार हुआ. इसलिए इस दिन गंगा स्नान और पूजा का विशेष महत्व है.
गंगा दशहरा 2026 की सही तारीख
इस बार गंगा दशहरा 25 मई को मनाई जाएगी. यह तिथी 25 मई सुबह 04:30 बजे शुरू होगी और 26 मई सुबह 05:10 बजे तक रहेगी.
शुभ मुहूर्त
इस दौरान पूजा करने का सबसे खास समय सुबह 04:04 से 04:45 बजे तक है. वहीं शाम में भी 04:24 से 05:26 बजे तक पूजा करना शुभ है. हालांकि पूरे दिन रवि योग रहने वाला है.
गंगा दशहरा पूजा विधि
इस दिन को खास बनाने के लिए सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें. इस दिन स्नान से पहले नहाने के पानी में गंगाजल मिलाएं या फिर संभव हो तो गंगा नदी में स्नान करें.
ऐसे करें पूजा
इस दौरान मां गंगा की मूर्ति या चित्र के सामने फूल, दीपक, अगरबत्ती अर्पित करें और गंगा मंत्रों का जाप करें.
इस दिन दान जरुरी
इस दिन जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र, आदि दान करें. ऐसा करने से आपके घर में खुशियां आएंगी.
इस दिन का विशेष महत्व
गंगा दशहरा पर किए गए स्नान, दान और पूजा से भक्तों को मां गंगा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. यह दिन पापों के नाश, मानसिक शांति और पुण्य प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है.