धनतेरस पर क्या खरीदें? घर लाएं ये 9 शुभ चीजें


Reepu Kumari
04 Nov 2026

1. सोने के सिक्के और आभूषण खरीदना माना जाता है शुभ

    सोना समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. अपनी क्षमता के अनुसार सिक्के या आभूषण खरीद सकते हैं.

2. चांदी के सिक्कों से लेकर बर्तनों तक की खरीदारी

    लक्ष्मी-गणेश की आकृति वाले सिक्के और चांदी के बर्तन खरीदने की परंपरा है.

3. पीतल, तांबे और स्टील के नए बर्तन

    धनतेरस पर नए बर्तन घर लाने की पुरानी परंपरा है. अपनी जरूरत के अनुसार बर्तन चुनें.

4. मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की नई मूर्ति

    दिवाली की पूजा के लिए इस दिन नई प्रतिमाएं या तस्वीरें खरीदना शुभ माना जाता है.

5. मिट्टी के दीये और सजावटी लैंप

    घर के मुख्य द्वार और पूजा स्थल को रोशन करने के लिए दीपक खरीद सकते हैं.

6. धनतेरस पर नया झाड़ू खरीदने की परंपरा

    झाड़ू को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है. इस दिन घर की सफाई करना भी शुभ माना जाता है.

7. साबुत धनिया खरीदना भी है शुभ

    धनिया के बीज विकास और खुशहाली के प्रतीक माने जाते हैं. इन्हें पूजा में शामिल कर सकते हैं.

8. घर की जरूरत का सामान खरीद सकते हैं

    नई चादर, किचन के डिब्बे, फर्नीचर और सजावट का सामान भी खरीदारी की सूची में शामिल कर सकते हैं.

9. कारोबार और नौकरी से जुड़ी चीजें खरीदें

    लैपटॉप, औजार, मशीनरी और ऑफिस का जरूरी सामान खरीदना नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है.

Disclaimer

    यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.

More Stories