धनतेरस पर ये चीजें कभी न करें दान, वरना घर से चली जाएंगी मां लक्ष्मी!
Princy Sharma
11 Oct 2025
धनतेरस
धनतेरस का पर्व हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. ये दीपावली के पहले दिन मनाया जाता है और कार्तिक माह की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है.
न करें ये चीजें दान
इस दिन विशेष रूप से भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा होती है, ताकि घर में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि हो.
धन उधार देना
धनतेरस के दिन लक्ष्मी माता और कुबेर देव की पूजा का महत्व है, इसलिए इस दिन किसी को भी धन उधार देना बहुत अशुभ माना जाता है.
नमक उधार देना
नमक का संबंध समुद्र से है और समुद्र मंथन से लक्ष्मी माता का जन्म हुआ था. इस दिन नमक को उधार में देना घर की बरकत और समृद्धि को रुकवा सकता है.
दूध, दही, तेल, सुई
धनतेरस की शाम को दूध, दही, तेल, सुई जैसी चीजें उधार देना बेहद अशुभ माना जाता है. इन चीजों से घर की ऊर्जा और ग्रहों की स्थिति पर प्रभाव पड़ सकता है.
चीनी उधार देना
चीनी का संबंध गन्ने से है, जिसे मां लक्ष्मी को प्रिय माना जाता है. धनतेरस पर चीनी उधार देना या मांगना घर की समृद्धि को नष्ट कर सकता है.
गहनों और आभूषणों का दान
धनतेरस पर घर में नए गहने या आभूषण खरीदने की परंपरा है, लेकिन इस दिन किसी को पुराने गहने या आभूषण दान करना भी अशुभ माना जाता है.