शादी और धन समेत इन 9 समस्याओं से मुक्ति दिलाएंगे भगवान श्रीकृष्ण के ये मंत्र
गृहक्लेश दूर करेगा यह मंत्र
गृहक्लेश को दूर करने के लिए आपको 'कृष्णाय वासुदेवाय हरये परामात्मने। प्रणतक्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए.
लव मैरिज के लिए करें इस मंत्र का जाप
अगर आप लव मैरिज करना चाहते हैं तो आपको कान्हा के 'क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा' इस मंत्र का जाप करना चाहिए.
धन वापस दिलाएगा ये मंत्र
धन को वापस पाने के लिए आपको 'कृं कृष्णाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए.
स्थिर लक्ष्मी के लिए करें इस मंत्र का जाप
स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए आपको 'लीलादंड गोपीजनसंसक्तदोर्दण्ड बालरूप मेघश्याम भगवन विष्णो स्वाहा' मंत्र का जाप करना चाहिए.
विद्या प्राप्ति के लिए करें इस मंत्र का जाप
विद्या प्राप्ति के लिए आपको 'ओम कृष्ण कृष्ण महाकृष्ण सर्वज्ञ त्वं प्रसीद मे, रमारमण विद्येश विद्यामाशु प्रयच्छ मे।।' मंत्र का जाप करना चाहिए.
धन प्राप्ति के लिए मंत्र
धन की कामना रखने वालो को 'गोवल्लभाय स्वाहा' मंत्र का जाप करना चाहिए.
इच्छा पूर्ति के लिए करें ये मंत्र
इच्छा पूर्ति के लिए आपको 'गोकुल नाथाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए.
समस्त बाधा से मुक्ति दिलाएगा यह मंत्र
सभी बाधाओं से मुक्ति पाने के लिए 'ओम श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीकृष्णाय गोविंदाय गोपीजन वल्लभाय श्रीं श्रीं श्री।' मंत्र का जाप करें.
दुखों से मुक्ति दिलाएगा यह मंत्र
दुखों से मुक्ति के लिए भगवान श्रीकृष्ण के 'ॐ देविकानन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात' मंत्र का जाप करें.