शादी के रिश्ते में आ गई है खटास, तो बसंत पंचमी पर करें ये खास उपाय
Princy Sharma
02 Feb 2025
बसंत पंचमी
आज 2 फरवरी यानी रविवार को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है. इस दिन लोग विद्या और कला की देवी सरस्वती जी की पूजा करते हैं.
खास उपाय
चलिए जानते हैं बसंत पंचमी के दिन किन उपायों को करने से आपके जीवन में खुशियां और सफलता हासिल होगी.
रति और कामदेव की पूजा
अपने वैवाहिक रिश्ते में प्यार बनाए रखने के लिए बसंत पंचमी के दिन रति और कामदेव की पूजा करें और उन्हें फूल अर्पित करें.
सिंदूर का उपाय
अगर आपके जीवनसाथी से मनमुटाव है, तो बसंत पंचमी के दिन एक सफेद कागज पर सिंदूर से 'क्लीं' लिखकर उसे कपड़ों की अलमारी में रख दें.
कामदेव का मंत्र का जाप
इसके अलावा आप पीले कपड़े पहनकर कामदेव का मंत्र 108 बार जाप कर सकते हैं. ऐसे करने से वैवाहिक जीवन में प्यार और ताजगी आएगी.
वशीकरण मंत्र
अगर आप किसी व्यक्ति को अपने वश में करना चाहते हैं तो बसंत पंचमी के दिन उस व्यक्ति का ध्यान करते हुए वशीकरण मंत्र 21 बार जपें.
काले स्लेट पर कुछ लिखवाएं
अगर आपका बच्चा लिखाई में निपुण नहीं है, तो बसंत पंचमी के दिन उसे काले स्लेट पर कुछ लिखवाएं. ऐसा करने से आपका बच्चे की पढ़ाई में सुधार आ सकता है.