2 या 3 फरवरी, कब मनाई जाएगी बसंत पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त
Princy Sharma
24 Jan 2025
बसंत पंचमी
बसंत पंचमी का दिन ज्ञान, बुद्धि और विद्या की देवी मां सरस्वती का होता है. यह माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है
तिथि
इस साल बसंत पंचमी की तिथि को लेकर थोड़ा कंफ्यूजन है. कुछ लोग 2 फरवरी को मनाएंगे, जबकि कुछ 3 फरवरी को.
समय
पंचांग के अनुसार, बसंत पंचमी 2 फरवरी 2025 को सुबह 09:14 बजे शुरू होगी और 3 फरवरी को सुबह 06:52 बजे तक रहेगी,
उदय तिथि
बसंत पंचमी की पूजा उदय तिथि पर करना सबसे शुभ माना जाता है. इसलिए कुछ लोग 3 फरवरी को पूजा करेंगे.
रेवती नक्षत्र और सिद्ध योग
बसंत पंचमी के दिन रेवती नक्षत्र और सिद्ध योग भी है, जो पूजा का प्रभाव बढ़ाता है.
अबूझ साया
इस दिन को अबूझ साया माना जाता है, जिससे शादी करने के लिए यह समय अत्यंत शुभ होता है
पूजा मुहूर्त
बसंत पंचमी का पूजा मुहूर्त सुबह 06 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक रहेगा. इस समय में पूजा करना सबसे लाभकारी माना जाता है.
पीला रंग
इस दिन पीला रंग विशेष महत्व रखता है. ऐसे में पूजा के दौरान लोग पीले कपड़े पहनते हैं और पीले रंग का भोग अर्पित करते हैं।
पूजा विधि
पूजा के दौरान मां सरस्वती को पीले फूल, मिठाइयां और भोग अर्पित करें. इसके साथ ही उनके मंत्रों का जाप और वंदना करें.
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.