घर में लगाएं ये 4 पौधे, बढ़ेगा भाग्य और आएगा धन
तुलसी का पौधा लाता है पॉजिटिव एनर्जी
तुलसी को घर के आंगन में लगाने से घर में शुद्ध वातावरण बना रहता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। इसे सुबह-शाम जल देना शुभ माना जाता है.
मनी प्लांट से आता है धन और समृद्धि
मनी प्लांट को घर के उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। यह सुख-शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.
बांस का पौधा बढ़ाता है सौभाग्य
बांस का पौधा (लकी बैम्बू) फेंगशुई और वास्तु दोनों में शुभ माना गया है। इसे घर या ऑफिस में रखने से सफलता और तरक्की मिलती है.
गुड़हल का फूल करता है मां लक्ष्मी को प्रसन्न
गुड़हल का पौधा विशेष रूप से मां लक्ष्मी और देवी दुर्गा की कृपा पाने के लिए उपयोगी होता है। इससे घर में सौंदर्य और सकारात्मक ऊर्जा आती है.
अलोवेरा देता है सेहत और संपत्ति दोनों
ये पौधा न सिर्फ औषधीय गुणों से भरपूर है बल्कि वास्तु के अनुसार घर में सुख-शांति और आर्थिक लाभ भी लाता है.
शंखपुष्पी से दूर होती है मानसिक अशांति
शंखपुष्पी का पौधा घर में लगाने से मन शांत रहता है और परिवार में प्रेम बना रहता है। इससे घर में क्लेश कम होता है.
नीम का पौधा देता है सुरक्षा और शक्ति
नीम को घर के आसपास लगाने से वातावरण शुद्ध होता है और बीमारियां दूर रहती हैं। यह नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करता है.
सांप की तरह दिखने वाला स्नेक प्लांट देता है शांति
स्नेक प्लांट को बेडरूम या ड्राइंग रूम में रखने से मानसिक तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है.
अशोक का पेड़ करता है वास्तु दोषों का समाधान
अशोक का वृक्ष घर के पास होने से नकारात्मकता नहीं टिकती और घर में खुशहाली बनी रहती है.