मंदिर के लिए निकली दादी, पहुंच गईं दिल्ली, इन्फ्लुएंसर ने बनाई रील तो मिल गए घरवाले, ऐसे हुई वापसी
झांसी में घर से बिछड़ी 95 साल की ‘दादी मां’ को एक वीडियो ने परिजनों से मिला दिया. दरअसल बुजुर्ग महिला घर से मंदिर के बोल कर निकली थीं लेकिन वह दिल्ली पहुंच गई. इधर परिवार महिला को खूब ढूंढा लेकिन कोई विशेष जानकारी हाथ नहीं लगी. अब करीब 5 दिन बाद महिला एक रील की मदद से ऐसे अपने परिवार के पास पहुंच गई हैं.
अक्सर रील को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल होते देखा जाता है. तो कभी रील के गिरफ्त में लोगों को आते देखा गया है लेकिन इस बार रील ने कुछ ऐसा कर दिखाया जिसे सुनने के सब कहते हैं. रील बनाने का सही फायदा यहां हुआ है. यह मामला उत्तर प्रदेश के झांसी का जहां करीब 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला घर से निकल कर मंदिर तक गई लेकिन वो 5 दिनों तक लौट कर नहीं आई. प्रशासन परिवार ने पूरी हिम्मत हार ली थी लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि चारों ओर इस खबर की चर्चा हो रही है.
दरअसल झांसी की रहने वाली यह रहने वाली रति नाम की बुजुर्ग महिला अपने घर से निकल कर मंदिर गई थी लेकिन काफी देर होने तक अपने घर वापस नहीं लौटी. कुछ देर तक परिवार को लगा कि वे शायद पास के किसी रिश्तेदार के यहां गई होंगी लेकिन पूछताछ करने पर वहां से रति की कोई जानकारी नहीं मिली. फिर इसकी शिकायत झांसी पुलिस से की गई. करीब 5 दिन तक बुजुर्ग महिला की तलाश की गई लेकिन विशेष परिणाम किसी के हाथ नहीं लगा. क्योंकि यह बुजुर्ग महिला झांसी से भटकते-भटकते दिल्ली पहुंच गई थी.
मंदिर के लिए निकलीं दादी, पहुंच गईं दिल्ली
वहीं राजस्थान के सालासर से बालाजी के दर्शन कर लौट रहे अनुज गुप्ता जब ट्रेन से स्टेशन पर उतरे तो उनकी नजर उस बुजुर्ग महिला पर गई जो सिसक रही थी. ऐसा लग रहा था जैसे वो गुम होकर यहां पहुंची है फिर अनुज ने बुजुर्ग रति से पूछा तो झांसी के अलावा कुछ नहीं बता पा रही थीं. तब अनुज ने काफी सूझबूझ से काम लेते हुए बुजुर्ग महिला के लिए झांसी की ट्रेन में सेकंड एसी का टिकट खरीदा और फिर महिला के साथ उनके गुम होने का वीडियो रील बना कर उस बुजुर्ग महिला को ट्रेन में बिठा दिया . इस दौरान अनुज ने उस रील में महिला, ट्रेन, सीट सहित सभी जानकारी के साथ एक वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया.
'यह किसी चमत्कार से कम नहीं है...'
संयोग से बुजुर्ग महिला की पोती ने उसी शाम को उस रील को सोशल मीडिया पर देख लिया. उसके बाद तो मानो उनके परिवार ने राहत की सांस ली हो. बीते सोमवार को महिला का पूरा परिवार झांसी स्टेशन पर उनकी स्वागत के लिए पहुंच गया. हालांकि इस बीच दिल्ली और झांसी की रेलवे पुलिस दोनों महिला को संपर्क में थी. इसलिए परिवार को स्टेशन से महिला को रिसीव करने में कोई दिक्कत नहीं हुई.
वहीं बुजुर्ग महिला के मिलने के बाद से उनका पूरा परिवार बिजनेसमैन अनुज की तारीफ और आभार करते नहीं थक रहे हैं. महिला की पोती नव्या ने बताया कि 'यह किसी चमत्कार से कम नहीं है, अनुज सर हमारे लिए भगवान द्वारा भेजे गए हैं. हमारा पूरा परिवार उनका शुक्रगुजार रहेगा.'