T20 World Cup 2026

'जल्दी लैंड करा दो, क्रू को उल्टियां हो रही हैं...', उड़ती फ्लाइट को अचानक कराना पड़ गया लैंड

Crew Is Vomiting: अमेरिका की एक फ्लाइट को उड़ान के दौरान एक असामान्य परिस्थिति का सामना करना पड़ा. इस वजह से फ्लाइट को अपना रास्ता बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा. दरअसल फ्लाइट में सवार एक यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद फ्लाइट में दुर्गंध आने लगी थी जिस वजह से उसमें मौजूद अन्य यात्री साफ-सफाई की मांग कर रहे थे.

Social Media
India Daily Live

Crew Is Vomiting: यूनाइटेड एयरलाइंस  की फ्लाइट में एक यात्री की तबीयत बिगड़ जाने के कारण क्रू को विमान का रास्ता बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा. तबीयत खराब होने के कारण फ्लाइट में असहनीय दुर्गंध आने लगी और उसमें सवार सभी यात्री हंगामा करने लगे. क्रू मेंबर्स को उल्टियां तक होने लगीं. हालात बिगड़ते देख फ्लाइट को वाशिंगटन डीसी की ओर मोड दिया गया. इसके बाद विमान की साफ-सफाई की गई. 

न्यूयॉर्क पोस्ट ने एयरलाइन के हवाले से बताया कि ह्यूस्टन जॉर्ज बुश इंटरकांटिनेंटल हवाई अड्डे से बोस्टन के लिए उड़ान भरने वाली यूनाइटेड एयरलाइंस की उड़ान UA2477 (बोइंग 737-800) को 28 जुलाई को वाशिंगटन डीसी के डलेस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे उतारा गया. एयरलाइंस को बायोहजार्ड के खतरे की वजह से वाशिंगटन के डलेस एयरपोर्ट पर उतारा गया. इसके बाद फ्लाइट की साफ-सफाई की गई. इस फ्लाइट में 155 यात्री और 6 चालक दल के सदस्य थे. 

 

क्यों विमान को बदलना पड़ा रास्ता 

रिपोर्ट के अनुसार, विमान में दुर्गंध के कारण यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया.यात्रियों ने मास्क की मांग की. उड़ान के बीच विमान की साफ-सफाई मुश्किल थी ऐसे में बायोहजार्ड ( ऐसी स्थिति जिससे आस-पास के वातावरण को खतरा हो ) स्थिति की वजह से क्रू मेंबर्स को वाशिंगटन डीसी की ओर फ्लाइट को मोडने के लिए मजबूर होना पड़ा.  रिपोर्ट के अनुसार, क्रू मेंबर को उड़ान के दौरान ऑडियो में कहते सुना गया कि मैंने चालक दल से बात की और ऐसा लगता है कि वहां स्थिति काफी खराब है.  चालक दल के सदस्य उल्टी कर रहे हैं और चारों ओर के यात्री मास्क की मांग कर रहे हैं. 

सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित 

अमेरिकी प्रकाशन ने कहा कि विमान वाशिंगटन डलेस हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरा, जहां विमान के 155 यात्रियों या उसके छह चालक दल के सदस्यों में से किसी को भी चिकित्सा सहायता की आवश्यकता नहीं पड़ी. एयरलाइन ने कहा कि इस समय विमान की गहन सफाई की जा रही है और हम ग्राहकों को शीघ्र ही बोस्टन भेजने के लिए काम कर रहे हैं.