menu-icon
India Daily

मरीज ने डॉक्टर को लगाया चूना, इलाज के बाद दी 500 रुपए की नकली चूरन वाली नोट

सोशल मीडिया पर तरह-तरह की वायरल ख़बरे देखने को मिलती रहती है. कभी-कभी इन ख़बरों को देखकर बहुत हंसी आती है. एक ऐसी ही घटना की जानकारी एक डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Gyanendra Tiwari
मरीज ने डॉक्टर को लगाया चूना, इलाज के बाद दी 500 रुपए की नकली चूरन वाली नोट

नई दिल्ली. हमेशा डॉक्टर द्वारा ज्यादा फीस लिए जानें की ख़बरे आती रहती हैं. लेकिन जिस ख़बर का जिक्र हम करने जा रहे हैं उसमें एक मरीज ने डॉक्टर को चूना लगा दिया है. इसकी जानकारी डॉक्टर ने खुद ही दी है. एक डॉक्टर और आर्थोपेडिक सर्जन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि एक मरीज ने उसे धोखा दिया है. फिर भी उन्हें हंसी आ रही है.

डॉक्टर मनन वोरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया है कि एक मरीज ने उन्हें 500 रुपए का चूना लगा दिया है. इसके साथ उन्होंने नकली नोट भी शेयर किया है.

यह भी पढ़ें-  जन्मदिन पर महिला को गिफ्ट में मिला टमाटर, जानें कहां का है मामला

डॉक्टर ने जो फोटो शेयर की है उस नोट पर रिजर्व बैंक ऑफ इडिंया की जगह “चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया” लिखा हुआ है. इस नोट का इस्तेमाल स्कूली प्रोजेक्ट के लिए किया जाना था. क्योंकि इस पर लिखा है कि यह नोट बच्चों के स्कूल प्रोजेक्ट के लिए है.

डाक्टर ने मेटा द्वारा लॉन्च किए गए नए ऐप थ्रेड्स पर नोट की फोट शेयर करते हुए लिखा कि "हाल ही में, एक मरीज़ ने इलाज के बदले मुझे ये नोट दी है. मेरे रिसेप्शनिस्ट ने इसकी जाँच नहीं की (क्योंकि सच कहूँ तो आप इसकी उम्मीद नहीं करते हैं, है ना?) लेकिन इससे पता चलता है कि लोग किस हद तक जा सकते हैं, भले ही इसके लिए डॉक्टर को धोखा देना पड़े. वैसे भी, मुझे बहुत हंसी आई और मैंने इस नोट को अपने पास रख लिया है. क्योंकि यह एक मजेदार याद है, भले ही मुझसे ₹500 लूट लिए गए हों."

Post by @dr.mananvora
View on Threads

यह भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए चलाया 6500Km तक ट्रैक्टर, जानिए आखिर शख्स ने ऐसा क्यों किया?