IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

OMG: आसमान में थी क्रेन, ड्राइवर ने हवा में ही खरीदा गुटखा, लोग बोले- 'गजबै टेलैंट है'

Trending Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स काफी ऊंचाई पर क्रेन पर मौजूद है. उसके बाद व्यक्ति ने गजब तरीके से क्रेन की मदद से गुटखा खरीदा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर  यूजर खूब मजे ले रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स और व्यूज आ चुके हैं. 

Instagram
India Daily Live

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते हैं. इनमें से कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखकर खूब हंसी आती है, तो कुछ को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. आज हम इस आर्टिकल में ऐसी वायरल वीडियो के बारे में बात करने वाले हैं जिसे देखकर आप कहेंगे की हर चीज का जुगाड़ होता है. इस वीडियो की शख्स की हरकत बड़ी अजीब हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में केन ड्राइवर ने बड़े गजब तरीके से गुटखा खरीदा. वीडियो में व्यक्ति क्रेन पर काफी ऊंचाई पर मौजूद है और उसने क्रेन की मदद से गुटखा खरीदा है. इस वीडियो को देख लोग काफी मजे ले रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

क्या है वायरल वीडियो में 

वीडियो पर शख्स जेसीबी पर काफी ऊंचाई पर मौजूद है. केन ड्राइवर ने गुटखा खरीदने के लिए शख्स ने क्रेन से थैला लटकाया और नीचे की ओर भेजा. उसके बाद नीचे किसी व्यक्ति ने थेले में गुटखा रखा और ऊपर की ओर भेज दिया. यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर kamleshhhpal03 नाम के यूजर ने शेयर किया है. इस वीडियो अब तक 2 लाख  से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.  इसके साख लाखों में व्यूज भी आए हैं.

यूजर्स  ने लिया मजा

इस वायरल वीडियो में शख्स की यह अजीब हरकत देख लोग रह-तरह की कमेंट करके मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, "दुकान टांग के ले जाओ", दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "फास्ट डिलीवरी",  तीसरा यूजर ने बिहारी का साथ देते हुए लिखा है, "हम बिहारी हैं जो करेंगे अलग करेंगे". एक अन्य यूजर ने क्रेन की तुलना जोमाटो से की है.