T20 World Cup 2026

'हम तो पहले से ही चांद पर हैं...' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये पाकिस्तानी शख्स

Chandrayaan-3: इसरो ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है. इसरो की सफलता को लेकर जब पाकिस्तानी शख्स के चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर सवाल किया गया तो उसने जमकर चुटकी ली है.

Purushottam Kumar

नई दिल्ली: इसरो ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग सफलतापूर्वक कर ली है. भारत की इस सफलता के बाद हर तरफ से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. इसी बीच एक पाकिस्तानी शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, जब इस पाकिस्तानी शख्स के चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर सवाल किया गया तो उसने जमकर चुटकी ली है. 
इस शख्स ने कहा कि पाकिस्तान के लोग तो पहले से ही चांद पर हैं. उसने आगे कहा कि न तो पाकिस्तान के लोगों को बिजली मिलती है और न ही पानी. इस शख्स ने आगे कहा कि भारत को पैसे लगाकर चांद पर जा रहा है, हम तो पहले से ही चांद पर हैं.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
पाकिस्तानी शख्स का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में यह शख्स कहता है कि हम तो पहले से ही चांद पर हैं, आपको नहीं पता. इस दौरान सवाल पूछने वाला शख्स कहता है कि नहीं, हम तो चांद पर नहीं रह रहो हैं फिर शख्स ने सवाल करते हुए कहा चांद पर पानी नहीं है, इधर भी पानी नहीं है. वहां गैस नहीं है इधर भी नहीं है, वहां बिजली नहीं है, यहां भी नहीं है.
 

ये भी पढ़ें: Rover Pragyan in Action: विक्रम से बाहर निकला रोवर, चांद पर चला भारत... इसरो ने ट्वीट कर दी जानकारी

गौरतलब है कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 ने शाम 6 बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर चंद्रयान-3 ने सफल लैंडिंग की है. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर देश भर में खुशी का माहौल है. चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के साथ भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला और चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है. इससे पहले चीन, अमेरिका, रूस चंद्रमा पर अपने स्पेसक्राफ्ट की सफल लैंडिंग करा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3 की सफलता पर विदेश में भी जश्न का माहौल, भारतीय समुदाय के लोगों ने मनाया जश्न