रिटायरमेंट के बाद बुजुर्ग बेचने लगा समोसा, उसके विचार सुनकर लोगों का बदल जाएगा सोचने का नजरिया
अधिकांशत: देखा जाता है कि लोग नौकरी से रिटायरमेंट के बाद कुछ काम नहीं बल्कि आराम करना चाहते है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक रिटायर बुजुर्ग का पोस्ट वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली : अधिकांशत: देखा जाता है कि लोग नौकरी से रिटायरमेंट के बाद कुछ काम नहीं बल्कि आराम करना चाहते है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक रिटायर बुजुर्ग का पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसके सोच को सुनकर लोग अपने सोचने के नजरिए को बदल रहे हैं साथ ही इस बुजुर्ग के प्रति अपना प्यार भी दिखा रहे हैं. इस बुजुर्ग के प्रेरणा दाई कहानी से लोग सीख ले सकते हैं.
दूसरों की खुशी में ही अपनी खुशी ढूंढते हैं
मौजूदा समय में हर व्यक्ति पैसा और अपने लिए कमाता है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दूसरों की खुशी में ही अपनी खुशी ढूंढते है. राजस्थान के उदयपुर की यह कहानी उसी पर है. जिसमें लोग रिटायर होने के बाद भी अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं. वहीं समोसा बेचने वाले इस बुजुर्ग की बातें सुनकर लोग इनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं.
समोसे वाले बुजुर्ग के ये हैं विचार
वायरल हो रहे पोस्ट को आर्यनश नाम के एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है. उसने लिखा है कि समोसा वाले बुजुर्ग से बात करने के बाद उन्होंने मुझे कुछ ऐसा बताया जिसने काम के प्रति मेरा नजरिया पूरी तरह बदल दिया. उन्होंने बताया कि “बेटा, मैं अब इस उम्र में पैसे के लिए काम नहीं करता. बल्कि मैं अपने दिल को खुश रखने के लिए काम करता हूं. घर पर अकेला बैठने से यहां बैठना बेहतर है. जब मैं चार लोगों के ख़ुश चेहरे देखता हूँ, जो मेरे खाने का स्वाद लेते है, तो मेरा दिल ख़ुशी से भर जाता है.” जहां पूरी दुनिया काम की दुहाई दे रही है, वहीं कुछ लोग अपने रिटायरमेंट के बाद भी कहानियां लिख रहे हैं.