IPL 2026

'भाई, गर्दा उड़ा दिए...! इस भोजपुरी सिंगर ने दी अरिजीत को टक्कर, धुरंधर के 'गहरा हुआ' गाने का भोजपुरी वर्जन वायरल

धुरंधर फिल्म के सुपरहिट गाने गहरा हुआ का भोजपुरी वर्जन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सिंगर मृत्युंजय कुमार राय की आवाज ने लोगों को इतना प्रभावित किया कि लाखों लोग वीडियो को बार बार सुन रहे हैं.

Instagram
Babli Rautela

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक भोजपुरी गाना जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. यह कोई नया गाना नहीं बल्कि सुपरहिट फिल्म धुरंधर के मशहूर रोमांटिक ट्रैक Gehra Hua का भोजपुरी वर्जन है, जिसने इंटरनेट पर गर्दा उड़ा दिया है. गाने को भोजपुरी अंदाज में गाने वाले सिंगर की आवाज इतनी दमदार है कि लोग वीडियो को बार बार सुन रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स तो उनकी तारीफ कर ही रहे हैं, साथ ही फिल्म से जुड़े कलाकार भी खुद को इस गाने पर रिएक्शन देने से रोक नहीं पाए.

कौन है वायरल सिंगर?

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mrityunjay9550 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. यह अकाउंट मृत्युंजय कुमार राय का बताया जा रहा है. उन्होंने अपनी प्रोफाइल में खुद को सिंगर, आर्टिस्ट और परफॉर्मर बताया है. वीडियो में वह गहरा हुआ गाने को ठेठ भोजपुरी अंदाज में गाते नजर आ रहे हैं. उनकी आवाज और गाने का भाव लोगों को इतना पसंद आया कि वीडियो कुछ ही समय में इंटरनेट पर छा गया.

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीडियो को अब तक 36 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं 2 लाख 30 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं. कमेंट सेक्शन में लोग लगातार सिंगर की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने कहा कि भोजपुरी भाषा में यह गाना उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत लग रहा है. कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि यह वर्जन सुनने के बाद ओरिजिनल गाना भी अलग महसूस होने लगा है.

इस भोजपुरी वर्जन की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि Gaurav Gera भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए. गौरव गेरा ने धुरंधर और उसके सीक्वल में मोहम्मद आलम यानी आलम भाई का किरदार निभाया था. उनका रोल फिल्म में काफी लोकप्रिय हुआ था. उन्होंने भी इस भोजपुरी वर्जन की तारीफ की, जिसके बाद फैंस का उत्साह और बढ़ गया.

लोगों ने भोजपुरी भाषा की भी की तारीफ

वीडियो पर कई यूजर्स ने भोजपुरी भाषा की खूबसूरती की भी जमकर तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा कि कभी नहीं सोचा था कि भोजपुरी में यह गाना इतना सुकून देने वाला लगेगा. वहीं दूसरे ने कहा कि भोजपुरी को इतने शानदार तरीके से पेश करने के लिए सिंगर का धन्यवाद. कई लोगों ने मृत्युंजय से इस गाने का पूरा वर्जन रिलीज करने की मांग भी की है.