बजट था टाइट, दोस्तों को भेजे कार्ड पर लिखा You Are Not Invited, इस शादी ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी
Viral News: Reddit के लोकप्रिय फोरम वेडिंग शेमिंग पर एक अनोखी शादी इन दिनों खासा चर्चा में है. शादी करने जा रहे कपल ने अपने इस खास दिन पर फैमिली मेंबर्स सहित कुछ दोस्तों को इनवाइट नहीं किया है. कपल ने मेहमानों को भेजे गए वेडिंग कार्ड पर एक नोट भी लिखा है जिसमें कहा गया है You Are Not Invited.
Viral News: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शादी की खासी चर्चा है. चर्चा होने की वजह भी लाजिमी है क्योंकि इस कपल ने शादी करने की योजना भी रोचक ढंग से बनाई है. रेडिट पर वायरल होने वाली इस पोस्ट के मुताबिक, कपल ने शादी के बजट का हवाला देते हुए अपने दोस्तों और फैमिली मेंबर्स को वेडिंग कार्ड भेजे. इस कार्ड में उसकी शादी कब है इसके बारे में बताया गया था. दोस्तों को भेजे गए कार्ड में सबसे दिलचस्प बात थी उस पर लिखा You Are Not Invited. इसके अलावा शादी में शामिल होने आए गेस्ट्स को कुछ काम भी सौंपा गया था.
वेडिंग शेमिंग चैनल पर एक रेडिट पोस्ट ने इस अनोखी शादी के बारे में बताया. पोस्ट के मुताबिक, इस शादी में शामिल होने आए गेस्ट्स को काम भी करना था. मेहमानों को रिसेप्शन के लिए टेबल सेट करने जैसे कार्य सौंपे गए थे. कपल के एक दोस्त ने बताया कि उसे पता चला है कि उन्होंने उन लोगों ( दोस्तों ) को अपनी शादी का कार्ड भेजा है जिन्हें शादी में नहीं बुलाया गया है. वेडिंग कार्ड पर लिखा गया है कि वे लोग जल्द ही शादी करने जा रहे हैं लेकिन हम आपको ( उन्हें ) बुला नहीं सकते. इस खास दिन पर आप हमारे दिलों में हैं.
Wedding guest setting up for the Wedding & You are not Invited Cards
byu/joyousfoodie inweddingshaming
क्यों भेजा गया वेडिंग कार्ड?
कपल के दोस्त ने बताया कि शादी से पहले भेजे गए इस कार्ड पर यह भी लिखा गया था कि यह कार्ड उन्हें इसलिए भेजा जा रहा है क्योंकि वह सभी लोग इस शादी का हिस्सा होते यदि उनका बजट ठीक होता. दोस्त ने गुस्से में कहा कि मुझे यह समझ नहीं आया इसे अभी क्यों भेजा गया. यह तब ज्यादा अच्छा होता जब दोनों शादी कर लेते. इसका अभी भेजने को कोई सेंस नहीं बनता.
क्या बोले यूजर्स?
पोस्ट में आगे लिखा है कि कपल जल्द ही उन दोस्तों को रिसेप्शन पार्टी में बुलाएगा जिन्हें वेडिंग में इनवाइट नहीं किया गया था. इस शादी को लेकर यूजर्स की ओर से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. एक ने लिखा कि कोई भला क्यों जाएगा ऐसी शादी में? एक यूजर ने लिखा कि वे जो योजना बना रहे हैं वह बेकार है और असभ्य है और यही कारण है कि हम इसमें शामिल नहीं हो सकते.