Kerala Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 Tamil Nadu Assembly Election 2026

Video: घोड़ी ने चलाई खतरनाक दुलत्ती, शादी समारोह में बच्चे की मौत!

घटना रविवार को हुई, पीड़ित ने बताया कि उस दिन पड़ोस में एक शादी समारोह था और दूल्हा घोड़ी पर बैठकर परिवार के साथ मंदिर पूजा करने आया था. इसी दौरान उनका बेटा कृष्णा खेल रहा था और घोड़ी ने अचानक पीछे से लात मार दी.

x
Kamal Kumar Mishra

Video: कानपुर के हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में एक दुखद घटना घटी, जिसमें एक शादी में आई घोड़ी ने खेल रहे छह साल के बच्चे को लात मार दी. घोड़ी के दुलत्ती से बच्चा चबूतरे से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हादसा होते ही बच्चे को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई. 

सुरेश चंद्र गुप्ता, जो ई रिक्शा चालक हैं, ने पुलिस को बताया कि यह घटना रविवार को हुई. उस दिन उनके पड़ोस में एक शादी समारोह था और दूल्हा घोड़ी पर बैठकर परिवार के साथ मंदिर पूजा करने आया था. इसी दौरान उनका बेटा कृष्णा खेल रहा था और घोड़ी ने अचानक पीछे से लात मार दी, जिससे कृष्णा का सिर और गर्दन चबूतरे से टकरा गए. इस हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

घोड़ी की लात से बच्चे की मौत

पुलिस ने घटना की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि घोड़ी की लात से बच्चे की मौत हुई. हालांकि, परिवार ने किसी पर आरोप नहीं लगाया और पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया. पुलिस ने बताया कि अगर परिवार तहरीर देगा तो कार्रवाई की जाएगी. 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक कृष्णा की मां स्वाति और उसके बड़े भाई शिवा का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी गहरे दुख में डूबे हुए थे. स्वाति ने कहा कि कृष्णा उनकी दूसरी संतान था, जिसे उन्होंने 11 साल बाद जन्म दिया था.